Niharika Gupta
Read More
APPSC answer key 2022: आंध्र प्रदेश लोक सेवा आयोग (APPSC) ने 3 नवंबर से 7 नवंबर तक आयोजित परीक्षाओं की प्रारंभिक आंसर-की जारी कर दी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट psc.ap.gov.in से आंसर-की चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।
APPSC आंसर-की सहायक जनसंपर्क अधिकारी (Assistant Public Relation Officer), सहायक सांख्यिकी अधिकारी (Assistant Statistical Officer), छात्रावास कल्याण अधिकारी (Hostel Welfare Officer), मंडल लेखा अधिकारी (कार्य) (Divisional Accounts Officer, Works), तेलुगु रिपोर्टर (Telugu Reporters), जिला जनसंपर्क अधिकारी (District Public Relation Officer) और विस्तार अधिकारी (Extension Officer) के पदों के लिए जारी की गई है।
प्रश्न पत्र और व्यक्तिगत रिस्पांस शीट के साथ प्रारंभिक की आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। आवेदक 11 नवंबर से 13 नवंबर तक जारी आंसर-की के खिलाफ निर्धारित प्रारूप में आपत्तियां, यदि कोई हो, उठा सकते हैं।
APPSC answer key 2022 Direct Link To Download Link
अभी पढ़ें – नौकरी से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें शिक्षा, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।