बंगाल मॉनिटर छिपकली के अंगों की क्यों हो रही तस्करी? हर पीस की कीमत 10-15 हजार

Bengal monitor lizard hemipenes : डीआरआई के अनुसार तस्कर इस खेप को देश के कई राज्यों में पहुंचाने की फिराक में था। फिलहाल उससे पूछताछ कर यह पता लगाया जा रहा है कि इन दुर्लभ अंगों को यह तस्कर किन लोगों से खरीदते हैं।

Bengal monitor lizard hemipenes
विज्ञापन

Bengal monitor lizard hemipenes: मुंबई राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने  नासिक में बंगाल मॉनिटर छिपकलियों के अंग जब्त किए हैं। डीआरआई ने एक तस्कर के साथ बंगाल मॉनिटर छिपकली के 781 हेमिपीन और 19.6 किलोग्राम नरम मूंगा जब्त किया था। ये दोनों चीजें वन्यजीव संरक्षण अधिनियम की लिस्ट के तहत सूचीबद्ध हैं और इन्हें रखना कानून अपराध है। दरसअल, कुछ लोग बंगाल मॉनिटर छिपकलियों के अंगों का इस्तेमाल तंत्र सिद्धि में करते हैं।

Advertisment

क्यों बिकते हैं इतने महंगे?

बाजार में बंगाल मॉनिटर छिपकली के हेमिपीन  (अंग) की कीमत 10000 से 15000 प्रति पीस है। यही वजह है कि लोग इन छिपकलियों को मारकर इसकी तस्करी करते हैं। DRI को गुप्त सूचना मिली थी कि नासिक में कुछ लोग बंगाल मॉनिटर छिपकलियों के अंगों की तस्करी करने वाले हैं। गुप्त सूचना के आधार डीआरआई ने नंदगांव रेलवे स्टेशन के आसपास घेराबंदी की। भनक लगने पर तस्कर बार-बार अपनी जगह बदलने लगे।

तीन घंटे तस्करों का पीछा किया

तीन घंटे पीछा करने के बाद जांच एजेंसी ने प्रतिबंधित सामग्री के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया। जब जांच टीम तस्कर काे गिरफ्तार कर रही थी कि कुछ आदिवासी लोगों ने टीम पर पथराव किया। किसी तरह टीम आरोपी को लेकर वहां से सुरक्षित निकली। डीआरआई सूत्रों के अनुसार तस्कर इस खेप को देश के कई राज्यों में पहुंचाने की फिराक में था। फिलहाल उससे पूछताछ कर यह पता लगाया जा रहा है कि इन दुर्लभ अंगों को यह तस्कर किन लोगों से खरीदते हैं और आगे कौन गिरोह इनकी सप्लाई में लिप्त है।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन
Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ