Add News 24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

क्राइम

खीर में नशीली चीज खिलाकर काटी सांस की नली? प्रेग्नेंट बीवी और तीन बेटियों के ‘कातिल’ पिता को ढूंढ़ रही पुलिस

वारदात के बाद से महिला का पति मुनचुन केवट लापता है. पुलिस का मानना है कि आजादपुर मंडी में सब्जी बेचने वाला केवट ही इस वारदात का मुख्य संदिग्ध है.

Author
Edited By : Arif Khan Updated: Feb 26, 2026 15:56
पुलिस संदिग्ध की तलाश में बिहार और दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में छापेमारी कर रही है.

दिल्ली के समयपुर बादली में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. मंगलवार रात में एक गर्भवती महिला और उसकी तीन मासूम बेटियों की गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी गई. घर के भीतर मिले चार शवों के पास न तो संघर्ष के निशान थे और न ही चीख-पुकार किसी पड़ोसी को सुनाई दी. पुलिस को शक है कि पति ने पहले परिवार को खीर और लड्डू में नशीला पदार्थ खिलाया और फिर सोते समय उनकी सांस की नली काट दी.

वारदात के बाद से महिला का पति मुनचुन केवट लापता है. पुलिस का मानना है कि आजादपुर मंडी में सब्जी बेचने वाला केवट ही इस वारदात का मुख्य संदिग्ध है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें : बेटे की बिजनेस पर थी नजर, नहीं बनना चाहता था डॉक्टर; झगड़ा हुआ तो कर दिए पिता के टुकड़े-टुकड़े

खीर-लड्डू में नशीली चीज?

बुधवार को पड़ोसियों ने पुलिस को शव मिलने की जानकारी दी थी. पुलिस वहां पहुंची तो वहां चार शव पड़े हुए थे, जिनका गला रेता हुआ था. शवों पर संघर्ष का कोई निशान नहीं दिखाई दिया. पुलिस का कहना है कि उनकी हत्या उस वक्त कर दी गई, जब वे लोग सो रहे थे.

---विज्ञापन---

अभी जांच की जा रही है कि क्या हमले से पहले खाना या पानी में कोई नशीला पदार्थ तो नहीं मिलाया हुआ था. फोरेंसिक टीम ने घर से बचा हुआ खाने का सामान खीर और लड्डू जब्त कर लिया है. ताकि, यह जांच की जा सके कि उसमें कुछ मिलाया हुआ तो नहीं था.

यह भी पढ़ें : बेड के स्टोरेज बॉक्स से मिले मां-बेटी के शव, सरिता विहार डबल मर्डर के पीछे की इनसाइड स्टोरी

रात में हुआ था झगड़ा

पुलिस के मुताबिक, केवट और उसकी पत्नी के अनिता के बीच रात करीब 9 बजे झगड़ा हुआ था. पुलिस को सीसीटीवी फुटेज भी मिली है, जिसमें संदिग्ध जाते हुए दिखता है. सूत्रों का कहना है कि केवट का फोन रात 10.30 बजे के बाद से बंद है. रिश्तेदारों के मुताबिक, सबसे पहले शवों को केवट के 10 साल के भतीजे ने देखा था. बच्चे को उसके पिता ने भेजा था, क्योंकि केवट का फोन बंद आ रहा था और वे दोनों भाई ही साथ में मंडी जाते थे.

जब बच्चे ने देखे शव

जब बच्चा घर में घुसा तो गेट खुला हुआ था. उसने देखा कि बेड पर शव पड़े हैं, जिन पर गहरे जख्म थे. बच्चा देखकर चिल्लाते हुए बाहर भागा और उसने पड़ोसियों को बताया. तब जाकर पुलिस को इसकी जानकारी दी गई.

यह भी पढ़ें : शव के साथ दुष्कर्म, आत्मा के साथ बातचीत… MBA स्टूडेंट के बॉयफ्रेंड ने मर्डर के बाद भी की दरिंदगी की इंतेहा

कटी हुई थी सांस की नली

पड़ोसियों ने जाकर देखा तो चारों लोगों के गले तेज धार वाले हथियार से रेता हुआ था. जख्म इतने गहरे थे कि उनके सांस की नली को काट दिया गया था. केवट के परिवार के अलावा, दो और परिवार उसी फ्लोर पर रहते हैं. उनका कहना है कि उन्होंने रात में कोई भी आवाज नहीं सुनी.

पुलिस संदिग्ध की तलाश में बिहार और दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में छापेमारी कर रही है.

First published on: Feb 26, 2026 03:55 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.