Add News 24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

क्राइम

शादी में कांटा बना लिव-इन पार्टनर, एक्ट्रेस ने प्रेमी के साथ मिलकर मार डाला; 12 दिन तक सड़ती रही लाश

पुलिस के मुताबिक, एक्ट्रेस बिंदु, मोहन राव के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी. इस बीच बिंदू ने विनय से शादी करने का फैसला कर लिया. फिर दोनों ने मोहन राव को मारने साजिश बनाई.

Author
Edited By : Arif Khan Updated: Mar 2, 2026 23:04
पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. (AI Image)

बेंगलुरु में एक शख्स की इसलिए हत्या कर दी गई, क्योंकि उसकी पार्टनर किसी और से शादी करना चाहती थी. पुलिस ने टीवी एक्ट्रेस उर्मिला उर्फ ​​बिंदु समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. एक्ट्रेस उर्मिला ने ‘भजरंगी’, ‘पुलिस क्वार्टर’ और ‘कालभैरव’ जैसी कन्नड़ फिल्मों में छोटे रोल किए हैं.

पुलिस के मुताबिक, एक्ट्रेस बिंदु, मोहन राव के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी. इस बीच बिंदू ने विनय से शादी करने का फैसला कर लिया. फिर दोनों ने मोहन राव को मारने साजिश बनाई.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें : खीर में नशीली चीज खिलाकर काटी सांस की नली? प्रेग्नेंट बीवी और तीन बेटियों के ‘कातिल’ पिता को ढूंढ़ रही पुलिस

साजिश के तहत जिस घर में वे रहते थे, वहां 18 फरवरी को पार्टी की गई. पार्टी में शराब पीने के बाद, घर के अंदर मोहन पर हमला करके हत्या कर दी गई. शक है कि विनय ने अपने दोस्त धनुष की मदद से मोहन पर कई बार चाकू से वार किया. जब मोहन ने चिल्लाना शुरू किया तो बिंदु ने उसके मुंह और नाक पर टेप बांध दिया और उसके हाथ-पैर बांध दिए.

---विज्ञापन---

बताया जा रहा है कि मोहन की मौत दम घुटने और चोटों के कारण हुई. इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए.

यह भी पढ़ें : बेटे की बिजनेस पर थी नजर, नहीं बनना चाहता था डॉक्टर; झगड़ा हुआ तो कर दिए पिता के टुकड़े-टुकड़े

लाश 12 दिनों तक घर में सड़ती रही. जब पड़ोसियों को घर से बदबू आने लगी तो उन्होंने पुलिस को इसकी जानकारी दी. पुलिस ने वहां पहुंचकर देखा तो इसका खुलासा हुआ. पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

First published on: Mar 02, 2026 11:03 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.