हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

एश‍िया का ये शहर बना World Largest City, टोक्‍यो को भी पछाड़ा, टॉप 10 ल‍िस्‍ट में द‍िल्‍ली भी

टॉप 10 मेगा-सिटी में से नौ एशिया में हैं. अनुमान है क‍ि साल 2050 तक बांग्लादेश का ढाका दुनिया का सबसे बड़ा शहर बन जाएगा.

विज्ञापन
जकार्ता दुन‍िया का सबसे बड़ा शहर बना

World Largest City: जकार्ता (Jakarta) शहर अपनी एनर्जी, स्‍वाद‍िष्‍ट भोजन और कल्‍चर के अलावा तेजी से बढ़ रहे अरबन लाइफ के ल‍िए जाना जाता है. अब इसे दुन‍िया के सबसे बड़े शहर के रूप में भी पहचान मि‍ल गई है. यूनाइटेड नेशंस की यूनाइटेड नेशंस डिपार्टमेंट ऑफ इकोनॉमिक एंड सोशल अफेयर्स की जारी लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता दुनिया का सबसे बड़ा शहर है. यहां 41.9 मिलियन लोग रहते हैं.

यह भी पढ़ें : Trains Cancelled: 3 महीने के लिए कैंसिल हुईं ये 24 ट्रेनें, दिल्‍ली, यूपी, बिहार वाले जरूर देख लें List

दुनिया के सबसे बड़े शहर तेजी से बदल रहे हैं और ट्रैवलर्स ग्लोबल पॉपुलेशन ट्रेंड्स में एक नया बदलाव देख रहे हैं. यूनाइटेड नेशंस डिपार्टमेंट ऑफ इकोनॉमिक एंड सोशल अफेयर्स की लेटेस्ट रिपोर्ट, ‘वर्ल्ड अर्बनाइजेशन प्रॉस्पेक्ट्स 2025: समरी ऑफ रिजल्ट्स’ में दुनिया के सबसे ज्‍यादा आबादी वाले शहरी इलाकों की लिस्ट दी गई है.

विज्ञापन

इस ल‍िस्‍ट में इंडोनेशिया का जकार्ता अब लगभग 42 मिलियन लोगों के साथ टॉप पर है.वहीं, बांग्लादेश का ढाका लगभग 36 मिलियन लोगों के साथ दूसरे नंबर पर है. र‍िपोर्ट में यह भी कहा गया है क‍ि साल 2050 तक ढाका दुन‍िया का सबसे बड़ा शहर बन जाएगा.

यह भी पढ़ें : ये हैं देश के 10 सबसे अमीर शहर, GDP के मामले में सबसे आगे

विज्ञापन

इस ल‍िस्‍ट में जापान का टोक्यो सालों से नंबर 1 पर था. अब वह लगभग 33 मिलियन लोगों के साथ नीचे ख‍िसक गया है. साल 2018 में टोक्‍यो पहले स्‍थान पर था, तब जकार्ता 33वें पायदान पर था.

इन शहरों के अलावा टॉप 10 में दुनिया के ज‍िन शहरों ने जगह बनाई है, उनमें नई दिल्ली (30.2 मिलियन), शंघाई (29.6 मिलियन), ग्वांगझू (27.6 मिलियन), मनीला (24.7 मिलियन), कोलकाता (22.5 मिलियन) और सियोल (22.5 मिलियन) है.

विज्ञापन

बता दें क‍ि अगस्त 2019 में, उस समय के इंडोनेशियाई राष्ट्रपति जोको विडोडो ने कहा था कि देश की राजधानी 1,200 मील दूर बोर्नियो में मौजूद नुसंतारा में शिफ्ट होगी, जहां दुनिया में सबसे ज्‍यादा बायोडायवर्सिटी है. हालांकि, इस कदम को कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा, जिसमें कंस्ट्रक्शन में देरी, विदेशी इन्वेस्टमेंट की कमी और मैनेजमेंट और जमीन से जुड़े मुद्दे शामिल हैं.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola