GDP में बाकी राज्‍यों से आगे न‍िकले ये 10 शहर, List में आपकी स‍िटी भी है क्‍या?

Top 10 Richest Cities by GDP in India: इन शहरों की जीडीपी में दूसरे राज्‍यों से काम के ल‍िए आने वाले वाले लोग भी अपना योगदान देते हैं. जान‍िये भारत के वो 10 शहर कौन से हैं, ज‍िनकी जीडीपी सबसे ज्‍यादा है ?

Richest City in India By GDP
विज्ञापन

Richest City in India 2025: ज‍िस तरह क‍िसी देश की जीडीपी से उसके व‍िकास का अंदाजा लगाया जाता है. ठीक वैसे ही राज्‍यों की जीडीपी भी काफी मायने रखती है. क‍िसी राज्‍य की जीडीपी, उसकी आर्थ‍िक सेहत, व‍िकास और उत्‍पादकता के बारे में बताती है. आसान शब्‍दों में समझें तो यह राज्‍य की आर्थि‍क मजबूती की झलक देता है.

यह भी पढ़ें : 2026 में महंगा होगा या सस्‍ता हो जाएगा सोना, बैंक ऑफ अमेर‍िका ने क‍िया ये दावा

विज्ञापन

बात जब ग्रॉस डोमेस्टिक प्रोडक्ट यानी GDP की आती है, तो भारत में कुछ शहर ऐसे हैं जो इकोनॉमिक पावरहाउस होने के कारण चार्ट में सबसे आगे हो जाते हैं. ये मेट्रो शहर आउटपुट का एक बड़ा हिस्सा बनाते हैं. साल 2025 में, मुंबई बिना किसी शक के लीडर रहा है. दिल्ली NCR उसके बेहद करीब हैं और बेंगलुरु, चेन्नई और हैदराबाद धीरे-धीरे आगे बढ़ रहे हैं.

एंजल वन की बनाई लेटेस्ट प्रोजेक्शन-बेस्ड रैंकिंग के अनुसार, भारत के 10 शहर, GDP चार्ट में सबसे आगे हैं. इस ल‍िस्‍ट (Richest city by GDP) पर आप एक नजर डालें:

टॉप 10 शहर, ज‍िनकी जीडीपी सबसे ज्‍यादा है
मुंबई :
25.73 लाख करोड़ रुपये

विज्ञापन

दिल्ली NCR : 24.37 लाख करोड़ रुपये

कोलकाता : 12.45 लाख करोड़ रुपये

विज्ञापन

बेंगलुरु : 9.13–11.04 लाख करोड़ रुपये

विज्ञापन

चेन्नई : 6.52–11.95 लाख करोड़ रुपये

हैदराबाद : 6.23 लाख करोड़ रुपये

विज्ञापन

पुणे : 5.80 लाख करोड़ रुपये

अहमदाबाद : 5.70 लाख करोड़ रुपये

विज्ञापन

सूरत : 5.00 लाख करोड़ रुपये

विशाखापत्तनम : 4.00 लाख करोड़ रुपये

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ