नई दिल्ली: सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी विप्रो लिमिटेड (Wipro Limited) ने अपने कर्मचारियों पर बड़ी कार्रवाई की है। कंपनी ने अपने 300 कर्मचारियों को निकाल दिया है। दरअसल, वह कंपनी में रहते हुए अपने प्रतिद्वंदियों के लिए काम करते पाए गए। विप्रो के चेयरमैन ऋषद प्रेमजी (Rishad Premji) ने बुधवार को कहा कि कंपनी ने पाया कि उसके 300 कर्मचारियों ने एक ही समय में उसके एक प्रतियोगी के साथ काम किया था और ऐसे मामलों में उनकी सेवाओं को समाप्त करके कार्रवाई की गई है। वह ऑल इंडिया मैनेजमेंट एसोसिएशन (एआईएमए ) में राष्ट्रीय प्रबंधन सम्मेलन में बोल रहे थे।

अभी पढ़ें – Bank Holidays 2022: अक्टूबर में 21 दिन बंद रहेंगे बैंक, सामने आई छुट्टियों की पूरी लिस्ट, देखें   

विज्ञापन

रोजगार में ईमानदारी का उल्लंघन किया

आगे अपने संबोधन में चेयरमैन ने कहा आज विप्रो के लिए काम करने वाले कुछ ऐसे लोग हैं जो हमारे एक प्रतियोगी के लिए सीधे तौर पर काम कर रहे थे। उन्होंने कहा हमने पिछले कुछ महीनों में ऐसे 300 लोगों की खोज की और उनकी सेवाएं समाप्त कर दी। उन्होंने कहा ऐसे लोगों को उनके रोजगार में ईमानदारी के उल्लंघन करने के लिए निकाला गया।विप्रो में किसी के लिए विप्रो और प्रतियोगी XYZ के लिए काम करने के लिए कोई जगह नहीं है और अगर कोई ऐसा करता है तो उस पर नियम अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

जानें मूनलाइटिंग क्या है 

विप्रो की इस बड़ी कार्रवाई के बाद ‘मूनलाइटिंग’ (Moonlighting) का विषय बड़ा चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल, जब कोई कर्मचारी अपनी नियमित नौकरी के साथ ही चोरी-छिपे दूसरी जगह भी काम करता है तो उसे तकनीकी तौर पर ‘मूनलाइटिंग’ कहा जाता है। बता दें कि विप्रो चेयरमैन ने पिछले महीने ट्विटर पर कहा था ”सूचना प्रौद्योगिकी कंपनियों में मूनलाइटिंग करने वाले कर्मचारियों के बारे में बहुत सारी बातें सामने आ रही हैं। यह सीधे और स्पष्ट तौर पर कंपनी के साथ धोखा है।” इस टिप्पणी के बाद एक नई बहस शुरू हो गई थी। सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) कंपनी इन्फोसिस ने कंपनी में नौकरी के साथ अन्य कार्य करने वाले कर्मचारियों को अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतवानी दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ