जिस साबुन से नहाते हैं, उसकी Quality चेक करने का तरीका जानें

What is TFM Value on Your Soap: कहीं आप जानवर को नहलाने या बर्तन-कपड़े धोने वाले साबुन का तो इस्तेमाल नहीं कर रहे? नहाने से पहले एक बार उसकी क्वालिटी ऐसे जरूर चेक कर लें।

tfm 80 above soaps in india, Soap tfm value in india, Bathing soap tfm value, santoor soap tfm, tfm grade 1 soap list, which tfm soap is good?, grade 1 soap tfm, persona soap tfm value, soap tfm, High tfm value soap review, High tfm value soap price, High tfm value soap ingredients, High tfm value soap in india, santoor soap tfm, what is tfm in soap, lux soap tfm, tfm grade 1 soap list,
विज्ञापन

कैसे चेक की जा सकती है साबुन की क्वालिटी?

वैसे तो मार्केट में तमाम तरह के साबुन उपलब्ध हैं जो अलग-अलग दावों के साथ आते हैं। इसके अलावा अलग-अलग तरह से इस्तेमाल करने के लिए भी जाते हैं, लेकिन क्या आपने कभी ये सोचा है कि जिस नहाने के साबुन का इस्तेमाल आप कर रहे हैं, वो कैसे है? उसकी क्वालिटी आपकी स्किन के लिए सही भी या नहीं? साबुन की क्वालिटी को देखने के लिए आपको उसके टीएफएम वैल्यू का पता होना चाहिए।

विज्ञापन

क्या टीएफएम वैल्यू? (What is TFM Value)

हर साबुन निर्माता कंपनी पैकेजिंग के साथ TFM Value की जानकारी देती है। टीएफएम का फुल फॉर्म टॉटल फैटी मैटर (Total Fatty Matter) है। इसके प्रतिशत से अंदाजा लगाया जा सकता है कि साबुन की क्वालिटी कैसी है। आप साबुन के पैकेजिंग में ही टीएफएम वैल्यू को देख सकते हैं।

विज्ञापन

कितने प्रतिशत TFM Value के साथ होना चाहिए साबुन?

TFM Value के जरिए आप साबुन के क्वालिटी का पता कर सकते हैं। भारतीय मानक ब्यूरो (Bureau of Indian Standards) के मुताबिक जिस साबुन में जितनी ज्यादा प्रतिशत के साथ TFM है, वो साबुन उतना ज्यादा अच्छा है। तीन ग्रेड में साबुन की क्वालिटी को बांटा गया है।

तीन ग्रेड में मिलते हैं साबुन

  • Grade 1 Soaps TFM Value- कम से कम 76 प्रतिशत होना चाहिए।
  • Grade 2 Soaps TFM Value- कम से कम 70 प्रतिशत होना चाहिए।
  • Grade 3 Soaps TFM Value- कम से कम 60 प्रतिशत होना चाहिए।

कम टीएफएम वाले साबुन सही नहीं

मिनिस्ट्री ऑफ कंज्यूमर अफेयर्स के मुताबिक 60 प्रतिशत से कम टोटल फैटी मैटर यानी टीएफएम वाले साबुन नहाने के लिए नहीं होते हैं। इसका इस्तेमाल जानवरों को नहलाने के लिए किया जाता है। इसके अलावा बर्तन या कपड़े धोने के लिए भी 60% से कम TFM वैल्यू वाले साबुन इस्तेमाल किए जा सकते हैं।

विज्ञापन

मिनिस्ट्री ऑफ कंज्यूमर अफेयर्स की लिस्ट में टॉप पर Mysore Sandal है जबकि, ग्रेड में लास्ट में Lifebuoy Soap है। आप इस लिंक पर क्लिक करके Grade के साथ Soaps की TFM Value देख सकते हैं। नीचे दी गई वीडियो के जरिए आप टीएफएम के बारे में विस्तार से जान सकते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ