Vande Bharat Express: दैनिक यात्रियों के लिए गुड न्यूज, अब बिहार में भी दौड़ेगी हाई स्पीड ट्रेन! पढ़ें- पूरी जानकारी

Vande Bharat Train

Vande Bharat Train

विज्ञापन

Vande Bharat Express: 2019 में भारत की पहली सेमी-हाई-स्पीड ट्रेन, वंदे भारत एक्सप्रेस लॉन्च की गई थी। यह 160-200 किमी प्रति घंटे तक की गति से चल सकती है। देश में शुरुआती दौर पर कुछ ट्रेनों के सफल संचालन के बाद भारतीय रेलवे अब अन्य राज्यों को इससे जोड़ने पर विचार कर रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिसंबर के अंत तक भारतीय रेलवे दो और ट्रेनों को बिहार और तेलंगाना के लिए संचालित करेगा। हालांकि, इस पर रेल मंत्रालय की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान साझा नहीं किया गया है।

अभी पढ़ें – Public Provident Fund: पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में 7500 रुपये का निवेश कर जल्द बनेंगे करोड़पति, जानें क्या है ट्रिक!

विज्ञापन

बिहार में यात्रियों की संख्या अधिक

चेन्नई की इंटीग्रेटेड कोच फैक्ट्री में आगामी वंदे भारत ट्रेनों का ट्रायल शुरू कर दिया गया है। विभिन्न रिपोर्टों से पता चलता है कि बिहार और तेलंगाना में यात्रियों की संख्या सबसे अधिक है। इसलिए महानगरीय राज्यों को शामिल करने के बाद इन राज्यों को जोड़ने की मांग वंदे भारत ट्रेनों के आने के बाद से लंबित रही थी। उम्मीद थी कि दीवाली के आसपास नई ट्रेनें इन राज्यों को दी जाएंगी, लेकिन इसमें देरी दर्ज की जा रही है।

52 सेकंड में 100 किमी/घंटा की स्पीड

भारतीय इंजीनियरों ने वंदे भारत ट्रेन विकसित की है, जो पूरी तरह से स्वदेशी है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ग्लोबल फिनटेक फेस्ट में एक भाषण के दौरान कहा कि सेमी-हाई-स्पीड वंदे भारत एक्सप्रेस 52 सेकंड के अंदर 100 किमी/घंटा तक पहुंच जाती है, जबकि जापानी बुलेट ट्रेन 55 सेकंड में ऐसा करती है।

विज्ञापन

मंत्री ने भारत की विस्तार क्षमता और वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की 180 किलोमीटर प्रति घंटे की गति के बारे में बोलते हुए एक वीडियो भी पोस्ट किया।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ