Government Scheme: लड़की के जन्म पर यूपी सरकार देगी 50,000 रुपये कैश! योजना का हिस्सा बनने के लिए ऐसे करें अप्लाई
Edited By Nitin Arora

Edited By Nitin Arora

UP Bhagyalakshmi Yojana: केंद्र और राज्य सरकार की तरफ से कई योजनाएं चलाई जाती हैं, जिनमें सरकार आर्थिक सहायता भी प्रदान करती है। ऐसी ही एक जबरदस्त योजना उत्तरप्रदेश सरकार भी चलाती है। इस योजना के तहत आपको 50000 रुपये कैश मिल जाते हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लगातार दूसरी बार राज्य की कमान संभालने के बाद बेटियों के भविष्य को बेहतर बनाने के लिए एक के बाद एक अहम फैसले लिए। ऐसे में प्रदेश में बेटी के जन्म के बाद उसके भविष्य को बेहतर बनाने के लिए विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही हैं। इन्हीं योजनाओं में से एक है भाग्यलक्ष्मी योजना (Bhagyalakshmi Yojana)।
इस योजना का उद्देश्य बालिका के जन्म के बाद उनके पालन-पोषण और शिक्षा के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करना है। इस योजना के तहत बालिका के जन्म पर उसके पालन-पोषण और शिक्षा के लिए माता-पिता को वित्तीय सहायता दी जाती है।
इसका उद्देश्य कन्या भ्रूण हत्या को रोकना और लड़कियों के भविष्य को उज्ज्वल बनाना है। भाग्यलक्ष्मी योजना के तहत बेटी के जन्म पर उसके माता-पिता को 50,000 रुपये का बॉन्ड दिया जाता है। जन्म के समय मिलने वाला यह बॉन्ड 21 साल में मैच्योर होता है, जिसमें 2 लाख रुपये तक मिलते हैं। उत्तर प्रदेश सरकार ने भाग्यलक्ष्मी योजना की शुरुआत साल 2017 में की थी।
आप महिला एवं बाल विकास विभाग की आधिकारिक वेबसाइट wcd.nic.in पर जाकर इस स्कीम में शामिल होने के लिए Bhagyalaxmi Yojana 2023 Download Online Form link पर क्लिक करें। उस फॉर्म को भरके नजदीकी आंगनवाड़ी केंद्र पर जमा कर दें।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: