New Toll Plaza Rules: अगर आप अक्सर हाईवे पर सफर करते हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है. 15 नवंबर, 2025 से टोल प्लाज़ा पर एक नया नियम लागू होगा, जिसका सीधा असर आपकी जेब पर पड़ेगा. अगर आपके वाहन पर FASTag नहीं है या टैग फेल हो जाता है, तो आपको भारी जुर्माना भरना पड़ सकता है. हालांकि, सरकार ने डिजिटल भुगतान करने वालों के लिए एक बड़ी छूट की घोषणा की है.
30 साल में शुरू कर दें इतने रुपये की SIP, 45 साल की उम्र तक बन जाएंगे करोड़पति
नया नियम क्या है?
केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय राजमार्ग शुल्क (दरों का निर्धारण और संग्रह) नियम, 2008 में संशोधन करते हुए नया नियम लागू किया है. इस नियम के तहत, अगर कोई वाहन चालक बिना वैध FASTag के टोल प्लाजा में एंट्री करता है और नकद भुगतान करता है, तो उससे दोगुना टोल शुल्क लिया जाएगा. हालांकि, अगर वही चालक UPI या डिजिटल के जरिए भुगतान करता है, तो उसे टोल शुल्क का केवल 1.25 गुना ही देना होगा. नतीजतन, अब वाहन चालक नकद की तुलना में डिजिटल भुगतान से कम भुगतान करेंगे.
Petrol Diesel Price, Nov 13: आज कितना बदल गया पेट्रोल-डीजल का दाम, जानें आपके शहर में तेल का भाव
आप इसे एक उदाहरण के साथ समझ सकते हैं. मान लीजिए आपके वाहन का टोल 100 रुपये है. अगर आपका FASTag काम कर रहा है, तो यह केवल 100 रुपये होगा. अगर आपका FASTag काम नहीं करता और आप नकद भुगतान करते हैं, तो आपको 200 रुपये देने होंगे.
अगर आपका FASTag काम नहीं करता और आप UPI से भुगतान करते हैं, तो आपको 125 रुपये देने होंगे. इसका मतलब है कि अब डिजिटल भुगतान पर सीधी राहत मिलेगी, जबकि नकद लेनदेन पर ज्यादा भुगतान करना होगा.
सरकार ने यह बदलाव क्यों किया?
केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH) के अनुसार, इस संशोधन का उद्देश्य टोल संग्रह प्रणाली को पारदर्शी बनाना, नकद लेनदेन को कम करना और डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देना है. मंत्रालय का कहना है कि इस कदम से न केवल टोल प्लाजा पर लंबी कतारें कम होंगी, बल्कि यात्रियों को तेजं और सुगम यात्रा का अनुभव भी मिलेगा.
संबंधित खबरें
दो दिन की गिरावट के बाद 1000 अंक चढ़ा सेंसेक्स, जानें तेजी के मुख्य कारण
8 hrs agoआज रात 9 बजे से बंद हो जाएंगे दिल्ली के 57 मेट्रो स्टेशन, देखें पूरी लिस्ट
8 hrs agoबदल गए आधार अपडेट के नियम! जानें किन 5 सुविधाओं का आसानी से मिलेगा फायदा
9 hrs ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
10 hrs agoत्योहारों से पहले प्याज 89% तो कुकिंग ऑयल 12% उछला
10 hrs agoअगर 20000 है सैलरी, तो अब PF और EPS में कितने कटेंगे पैसे? जानें नए नियम
13 hrs agoमस्क के आरोपों के बाद रिलायंस के शेयर 2% से ज्यादा टूटे, डूबे 40000 करोड़
13 hrs agoएलन मस्क की घटी संपत्ति, जेफ बेजोस बने दुनिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स
15 hrs agoफ्लाइट टिकट हुई महंगी! टिकट पर लगेगा 1300 रुपये तक ज्यादा फ्यूल सरचार्ज
16 hrs agoInfosys, HCL समेत कई भारतीय कंपनियां US के ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से सस्पेंड
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines