पिछले सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ था। पहलगाम आतंकी हमले के चलते भारत और पाकिस्तान में बढ़ रहे तनाव से बाजार की चाल प्रभावित हुई है। आज भी मार्केट में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। हालांकि, ऐसे स्टॉक्स में एक्शन की गुंजाइश बनी रहेगी, जिनकी कारोबारी गतिविधियों को लेकर बड़ी खबरें सामने आई हैं।
Mahindra And Mahindra
दिग्गज व्हीकल कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड (M&M) ने SML Isuzu Ltd में 58.96% हिस्सेदारी हासिल करने के लिए एक एग्रीमेंट साइन किया है। 555 करोड़ रुपये की इस डील से महिंद्रा को ट्रक और बस सेगमेंट में अपनी स्थिति मजबूत करने में मदद मिलेगी। पिछले सत्र में महिंद्रा का शेयर गिरावट के साथ 2,865 रुपये पर बंद हुआ था। इस साल अब तक इसमें 7.04% की गिरावट आई है।
Railtel
रेलटेल ने एक बड़े ऑर्डर की जानकारी दी है। कंपनी ने बताया है कि उसे इंस्टीट्यूट ऑफ रोड ट्रांसपोर्ट से 90 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है। यह ऑर्डर एमटीसी लिमिटेड चेन्नई, TNSTC-कोयंबटूर और TNSTC मदुरै के लिए एंटरप्राइज रिसोर्स प्लानिंग सिस्टम (ERP) डिजाइन करने से जुड़ा है। रेलटेल का शेयर पिछले सत्र में 4% से ज्यादा की गिरावट के साथ 301 रुपये पर बंद हुआ था। इस साल अब तक इसमें 25.69% की गिरावट आई है।
India Cements
इंडिया सीमेंट्स घाटे से मुनाफे में आ गई है। कंपनी ने बताया है कि मार्च 2025 में समाप्त तिमाही में उसने 15 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया है। जबकि एक साल पहले इसी तिमाही में कंपनी को 61 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। हालांकि, कंपनी की आय में 3.1% की गिरावट देखने को मिली है। इस दौरान इंडिया सीमेंट्स ने 1,197 करोड़ रुपये की आय दर्ज की है, जो पिछले साल 1236 करोड़ रुपये पर थी। कंपनी का शेयर इस समय 288.50 रुपये के भाव पर चल रहा है और इस साल अब तक 23.55% नीचे आया है।
Tata Technologies
तिमाही नतीजों से उत्साहित टाटा टेक्नोलॉजीज ने निवेशकों के लिए फाइनल और स्पेशल डिविडेंड का ऐलान किया है। वित्त वर्ष 2025 की चौथी तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड मुनाफा पिछले साल की इसी तिमाही के 169 करोड़ रुपये से 11.8% बढ़कर 189 करोड़ रुपये पहुंच गया है। हालांकि, कंपनी की कंसोलिडेटेड आय में गिरावट देखने को मिली है। यह तिमाही आधार पर 1,317 करोड़ रुपये से घटकर 1,286 करोड़ रुपये पहुंच गई है। पिछले सत्र में टाटा टेक का शेयर साढ़े तीन प्रतिशत गिरकर 692 रुपये पर बंद हुआ था। इस साल अब तक यह 22.32% नीचे आया है।
Reliance Industries
रिलायंस इंडस्ट्रीज के तिमाही नतीजे अच्छे रहे हैं। मार्च तिमाही में कंपनी की कंसोलिडेटेड इनकम 2.61 लाख करोड़ रुपये रही है, जो कि पिछली तिमाही में 2.4 लाख करोड़ रुपये थी। जबकि कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 19407 करोड़ रुपये रहा है। नतीजों से उत्साहित रिलायंस ने अपने निवेशकों को 5.5 रुपये का डिविडेंड देने का फैसला लिया है। पिछले सत्र में रिलायंस का शेयर 1,301 रुपये पर बंद हुआ था और इस साल अब तक 6.53% मजबूत हुआ है।
(डिस्क्लेमर: यहां बताई गई जानकारी शेयर खरीदने की सलाह नहीं है। शेयर बाजार में निवेश सोच-समझकर और अपने विवेक के आधार पर करें)।
संबंधित खबरें
धीरूभाई-मुकेश अंबानी की विरासत को आगे बढ़ा रहे आकाश अंबानी
7 hrs agoभारत में AI हार्डवेयर बनाएगा अदाणी ग्रुप और अमेरिकी कंपनी जैबिल
10 hrs agoचाय बागान के 10 लाख मजदूरों को CM ने दिया 20% दुर्गा पूजा बोनस
11 hrs ago14 साल बाद मिला जली हुई BMW कार के लिए 70.75 लाख रुपये का इंश्योरेंस क्लेम
13 hrs agoदिवाली तक UPI पर नहीं लगेगा कोई चार्ज, NPCI ने दिया बड़ा अपडेट
16 hrs agoउत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
19 hrs ago62 पैसे की लंबी छलांग लगाकर 95.16 पर पहुंचा रुपया, जानें क्यों आई रिकवरी
19 hrs agoदुनिया में मंदी, भारत में तेजी! IMF ने बढ़ाकर 7% किया देश की GDP का अनुमान
22 hrs ago16 Oct से बदलेगा CRR का नियम, आपकी EMI पर क्या असर होगा? जानें
23 hrs agoजंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट बैन से छोटे कारोबारियों की क्यों बढ़ी चिंता?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines