Stock Market News: शेयर बाजार ने कल बेहद सधी हुई शुरुआत की और सधे हुए कदमों के साथ ही कारोबार बंद किया। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ग्रीन लाइन पर रहे, लेकिन उछाल खास नहीं था। आज भी बाजार के संभलकर कारोबार करने की उम्मीद है, क्योंकि कल आम बजट पेश होने वाला है। हालांकि, कुछ ऐसी कंपनियों के शेयरों में आज जरूर एक्शन नजर आ सकता है, जिनकी कारोबारी गतिविधियों को लेकर बड़ी खबरें सामने आई हैं।
Adani Ports
अडाणी पोर्ट्स के तिमाही नतीजे अच्छे रहे हैं। इस दौरान, कंपनी का मुनाफा 14% बढ़कर 2,520 करोड़ हो गया है। साथ ही ऑपरेशन से रेवेन्यू में 15% उछाल आया है। यह 7,964 करोड़ रुपये रहा, जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह 6,920 करोड़ रुपये था। इस खबर का असर आज कंपनी के शेयरों पर नजर आ सकता है। कल Adani Ports के शेयर 1,074 रुपये पर बंद हुए थे।
Larsen and Toubro
लार्सन एंड टुब्रो (L&T) का वित्त वर्ष 2025 की तीसरी तिमाही (Q3) में कंसोलिटेडेट प्रॉफिट बढ़कर 3359 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। पिछले साल की इसी तिमाही में यह 2947 करोड़ था। दिसंबर तिमाही में L&T की आय भी बढ़कर 64,668 करोड़ रुपये हो गई है। कल कंपनी के शेयर नुकसान के साथ 3,432.50 रुपये पर बंद हुए थे।
Greenlam Industries
कंपनी बोनस शेयर जारी करने वाली है। कंपनी अपने शेयरधारकों को 1:1 अनुपात में बोनस शेयर देगी। यानी हर एक मौजूदा शेयर पर एक अतिरिक्त शेयर मिलेगा। कल इस कंपनी के शेयर करीब ढाई प्रतिशत की गिरावट के साथ 553 रुपये पर बंद हुए थे।
यह भी पढ़ें – क्या JioCoin से हो सकती है Bitcoin वाली कमाई, कितनी पहुंच सकती है कीमत? जानें हर डिटेल
Gail (India)
इस सरकारी कंपनी के शेयर कल उछाल के साथ 166.50 रुपये पर बंद हुए थे और आज भी उसमें उछाल की संभावना है। वजह है, कंपनी के वित्तीय नतीजे। गेल लिमिटेड ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के पहले नौ महीनों में अब तक का सबसे अधिक मुनाफा कमाया है। कंपनी ने इस दौरान 9,263 करोड़ रुपये का PAT यानी प्रॉफिट आफ्टर टैक्स दर्ज किया।
Bank Of Baroda
सरकारी क्षेत्र के बैंक ऑफ बड़ौदा ने दिसंबर तिमाही में 5.6% की बढ़ोतरी के साथ 4,837.3 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया है। इसी के साथ बैंक की नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) 2.8 प्रतिशत बढ़कर 11,416.9 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। बैंक के NPA में भी कमी देखने को मिली है। कल बैंक के शेयर उछाल के साथ 223 रुपये पर बंद हुए थे।
(डिस्क्लेमर: यहां बताई गई जानकारी शेयर खरीदने की सलाह नहीं है। शेयर बाजार में निवेश सोच-समझकर और अपने विवेक के आधार पर करें)।
संबंधित खबरें
धीरूभाई-मुकेश अंबानी की विरासत को आगे बढ़ा रहे आकाश अंबानी
5 hrs agoभारत में AI हार्डवेयर बनाएगा अदाणी ग्रुप और अमेरिकी कंपनी जैबिल
8 hrs agoचाय बागान के 10 लाख मजदूरों को CM ने दिया 20% दुर्गा पूजा बोनस
9 hrs ago14 साल बाद मिला जली हुई BMW कार के लिए 70.75 लाख रुपये का इंश्योरेंस क्लेम
11 hrs agoदिवाली तक UPI पर नहीं लगेगा कोई चार्ज, NPCI ने दिया बड़ा अपडेट
14 hrs agoउत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
17 hrs ago62 पैसे की लंबी छलांग लगाकर 95.16 पर पहुंचा रुपया, जानें क्यों आई रिकवरी
17 hrs agoदुनिया में मंदी, भारत में तेजी! IMF ने बढ़ाकर 7% किया देश की GDP का अनुमान
19 hrs ago16 Oct से बदलेगा CRR का नियम, आपकी EMI पर क्या असर होगा? जानें
21 hrs agoजंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट बैन से छोटे कारोबारियों की क्यों बढ़ी चिंता?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines