Rajesh Bharti
Read More
---विज्ञापन---
Silver Is Not Used Only For Jewellery : पिछले दो-तीन महीने में चांदी की कीमत में काफी उछाल आया है। यह एकदम से निवेशकों की नजर में आ गई है। एक समय था जब मध्यमवर्गीय लोग भारी गहने चांदी के ही बनवाते थे। यह सिलसिला आज भी जारी है। वहीं दूसरी ओर चांदी का इस्तेमाल सिर्फ गहनों में ही नहीं होता था। आयुर्वेद में चांदी का इस्तेमाल होता रहा है। हालांकि आज स्थिति दूसरी है। चांदी का इस्तेमाल सिर्फ गहनों में ही नहीं, बल्कि इंडस्ट्री में भी धड़ल्ले से हो रहा है।
इन दिनों इंडस्ट्री में चांदी की मांग सबसे ज्यादा है। इसका चिप और बैटरी में इस्तेमाल काफी हो रहा है। वहीं फोन में भी चांदी का इस्तेमाल होता है। इसके अलावा और भी उद्योगों में चांदी का इस्तेमाल होता है। इंडस्ट्री में लगातार इस्तेमाल के कारण चांदी की कीमत में बढ़ोतरी हो रही है। ऐसे में कह सकते हैं कि टेक्नोलॉजी ने चांदी की चांदी ही चांदी कर दी है।
50 फीसदी : इंडस्ट्री में
25 फीसदी : कॉइन/बिस्किट (बार)
18 फीसदी : ज्वेलरी
3 फीसदी : फोटोग्राफी
4 फीसदी : अन्य
(आंकड़े अनुमानित हैं। इनमें फेरबदल संभव है)

इंडस्ट्री में चांदी का इस्तेमाल बढ़ रहा है।
यह भी पढ़ें : इस हफ्ते सस्ता हुआ सोना, चांदी की भी कीमत गिरी, जानें- अगले हफ्ते कैसी होगी चाल

इंडस्ट्री में चांदी का इस्तेमाल बढ़ रहा है।
मोबाइल बनाने में भी चांदी का इस्तेमाल काफी होता है। मोबाइल फोन में इलेक्ट्रिसिटी कनेक्शंस के लिए जिस सर्किट बोर्ड का इस्तेमाल होता है, उसका बड़ा हिस्सा चांदी से बना होता है। एक रिपोर्ट के मुताबिक एक आईफोन में करीब 0.40 ग्राम चांदी होती है। वहीं एंड्रॉइड में करीब 0.50 ग्राम से 0.90 ग्राम चांदी होती है।
यह भी पढ़ें : क्या सस्ता सोना खरीदने के दिन आ गए? एक्सपर्ट ने बताया- कब बढ़ेगी गोल्ड की कीमत
न्यूज 24 पर पढ़ें बिजनेस, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।