Shree Cement Share Price: श्री सीमेंट के शेयर की कीमत में आई इतनी गिरावट, सरकार ने दिए हैं इंस्पेक्शन के ऑर्डर

Share Market
विज्ञापन

Shree Cement Share Price: श्री सीमेंट के शेयर की कीमत में गुरुवार को सुबह के कारोबार के दौरान 2 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई। एक दिन पहले कंपनी ने कहा था कि सरकार ने कंपनी के निरीक्षण का आदेश दिया है। ऐसी रिपोर्टें पहले से ही दावा कर रही थीं कि सरकार ने कर चोरी के लिए कंपनी के खिलाफ निरीक्षण आदेश जारी किए है, जिसे कंपनी ने पहले खारिज कर दिया था।

कुछ दिन पहले 11 जुलाई को ही मीडिया रिपोर्ट सामने आई थी कि सरकार ने श्री सीमेंट के खिलाफ निरीक्षण आदेश जारी किया है। 11 जुलाई को एक नियामक फाइलिंग में कंपनी ने इस बात से इनकार किया कि सरकार ने ऐसा कोई आदेश जारी किया है।

Advertisment

 

 

विज्ञापन

लेकिन बुधवार (19 जुलाई) को BSE फाइलिंग में कंपनी ने कहा कि उसे कार्यालय से 19 जुलाई, 2023 को एक पत्र मिला था। इसमें क्षेत्रीय निदेशक (NWR)(कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय (MCA)) द्वारा निरीक्षण के आदेश की सूचना थी।

बता दें कि यह आदेश संबंधित पार्टी लेनदेन, कॉर्पोरेट प्रशासन मामलों और अनुचित आयकर फाइलिंग से संबंधित मुद्दों पर ध्यान देने के बाद जारी किया गया था। हालिया कदम आयकर (आईटी) विभाग द्वारा राजस्थान में श्री सीमेंट के पांच स्थानों पर सर्वेक्षण कार्रवाई के कुछ दिनों बाद आया है। रिपोर्टों के अनुसार, कर विभाग की सर्वेक्षण कार्रवाई एक वित्तीय वर्ष के लिए करदाता द्वारा अर्जित वास्तविक आय का पता लगाने के लिए की जाने वाली एक जांच प्रक्रिया है।

विज्ञापन

सर्वेक्षण के दौरान, आयकर विभाग ने धारा 80आईए के तहत श्री सीमेंट द्वारा दावा की गई कटौती का सत्यापन किया। रिपोर्ट से पता चलता है कि कंपनी द्वारा दावा की गई कटौती गलत है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ