Stock Market Opening : शेयर बाजार में लौटी रौनक, हरे निशान पर खुले सेंसेक्स और निफ्टी
Edited By Pankaj Mishra

Edited By Pankaj Mishra

Stock Market Opening : यूएस फेड द्वारा ब्याज दरों में इजाफा और आगे बढ़ोतरी न करने के संकेत के बीच भारतीय शेयर बाजार में एकबार फिर आज रौनक देखी जा रही है। इस कारोबारी हफ्ते के चौथे दिन गुरुवार को भारतीय घरेलू शेयर बाजार (Share Market) में आज तेजी का रुख है। सेंसक्स और निफ्टी दोनों में तेजी देखी जा रही है। शेयर बाजार में कारोबार की शुरुआत हरे निशान पर हुआ पर। सेंसेक्स तेजी के साथ 61218 के अहम स्तर पर ट्रेड कर रहा है। इसी तरह निफ्टी भी 18100 के लेवल पर है।
भारतीय शेयर बाजार में आज भी तेजी का रुख है। इस कारोबारी हफ्ते चौथे दिन आज गुरुवार (4 May 2023) को भारतीय शेयर बाजार में कारोबार की शुरुआत तेजी के साथ हुई है। फिलहाल बीएसई (BSE) का 30 शेयरों वाला इंडेक्स
सेंसेक्स (Sensex) करीब 72 अंकों की तेजी के साथ 61,265 के स्तर पर है, जबकि एनएसई (NSE) का 32 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी (Nifty) 32 अंकों की बढ़त के साथ 18,122 के स्तर पर खुला।
इससे पिछले कारोबारी दिन बुधवार को बीएसई सेंसेक्स करीब 161 अंकों की गिरावट के साथ 61,193 और एनएसई का निफ्टी 58 अंकों की नरमी के साथ 18,090 के स्तर पर बंद हुआ था।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: