Pankaj Mishra
Read More
Stock Market Opening: अंतर्राष्ट्रीय और अमेरिकी बाजार से मिल रहे नरमी संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार में पिछले आठ दिनों से जारी तेजी पर ब्रेक लग गया है। इस कारोबारी हफ्ते के दूसरे दिन बुधवार को भारतीय घरेलू शेयर बाजार (Share Market) में आज नरमी का रुख है। सेंसक्स और निफ्टी दोनों में गिरावट देखी जा रही है। शेयर बाजार में कारोबार की शुरुआत लाल निशान पर हुआ पर। सेंसेक्स कमजोरी के साथ 61101 के अहम स्तर पर ट्रेड कर रहा है। इसी तरह निफ्टी भी 18076 के लेवल पर है।
भारतीय शेयर बाजार में आज भी तेजी का रुख है। इस कारोबारी हफ्ते दूसरे दिन आज बुधवार (3 May 2023) को भारतीय शेयर बाजार में कारोबार की शुरुआत गिरावट से हुई है। फिलहाल बीएसई (BSE) का 30 शेयरों वाला इंडेक्स
सेंसेक्स (Sensex) करीब 243 अंकों की नरमी के साथ 61,101 के स्तर पर है, जबकि एनएसई (NSE) का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी (Nifty) 72 अंकों की बढ़त के साथ 18,076 के स्तर पर खुला। आज ऑटो, आईटी, मेटल और फार्मा इंडेक्स दबाव में कारोबार कर रहे हैं, जबकि एमएमजीसी, मीडिया, रियल्टी और एनर्जी इंडेक्स में खरीदारी हो रही है।
इससे पिछले कारोबारी दिन मंगलवार को बीएसई सेंसेक्स करीब 242 अंकों की उछाल के साथ 61,354 और एनएसई का निफ्टी 82 अंकों की तेजी के साथ 18,147 के स्तर पर बंद हुआ था।
न्यूज 24 पर पढ़ें बिजनेस, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।