Gold Rates: सोने के भाव में ग‍िरावट जारी, चांदी भी हुई सस्‍ती, क्‍या और ग‍िर सकता रेट? जानें आज की कीमत

Gold Rate Today: द‍िवाली के बाद सोना लगातार अपनी चमक खो रहा है. दूसरी ओर चांदी के दाम में भी लगातार ग‍िरावट जारी है. जान‍िये अब सोने की कीमत क‍ितनी हो गई है और क्‍या आगे भी सोने के दाम ग‍िरने वाले हैं ?

gold rate today (5)
विज्ञापन

Gold Silver Rate Today: 2 नवंबर से शादी-ब्याह का सीजन शुरू हो रहा है. ऐसे में सोने-चांदी की कीमतें अपके ल‍िए बहुत मायने रखती हैं. गहने की खरीदारी करने वालों के ल‍िए ये राहत की बात है क‍ि सोना और चांदी के भाव में प‍िछले कई द‍िनों से ग‍िरावट जारी है. ऐसा लगता है क‍ि सोने का भाव जल्‍दी ही 1 लाख रुपये प्रत‍ि 10 ग्राम की कीमत पर पहुंच सकता है. ऐसा है क्‍या? आइये जानते हैं क‍ि र‍िपोर्ट्स क्‍या कह रही हैं:

क्‍या है सोने का भाव:

Advertisment

गुडरिटर्न्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, महीनों तक रिकॉर्ड तोड़ ऊंचाई पर रहने के बाद, सोने की कीमतें तीन हफ्ते के निचले स्तर पर आ गई हैं. 24 कैरेट सोने की कीमत सिर्फ 10 दिनों में लगभग 1 लाख रुपये प्रति 100 ग्राम गिर गई है.

मंगलवार को 24K सोने का भाव 12,082 रुपये प्रत‍ि ग्राम पर पहुंच गया, जो 18 अक्‍टूबर को 13,084 रुपये प्रत‍ि ग्राम था. वहीं 22K सोने के भाव में 225 रुपये की ग‍िरावट आई, ज‍िसके बाद 22 कैरट सोने की कीमत 11,075 रुपये प्रत‍ि ग्राम हो गई. 18K सोने का दाम 9,062 प्रत‍ि ग्राम रहा.

शहरवार सोने की कीमतें (24 कैरेट प्रति ग्राम)

विज्ञापन

दिल्ली: 1,209.6 रुपये

मुंबई: 1,208.1 रुपये

विज्ञापन

चेन्नई: 1,208.1 रुपये

कोलकाता: 1,208.1 रुपये

विज्ञापन

बैंगलोर: 1,208.1 रुपये

हैदराबाद: 1,208.1 रुपये

विज्ञापन

जयपुर: 1,209.6 रुपये

लखनऊ: 1,209.6 रुपये

विज्ञापन

चांदी की कीमत में आई नर्मी :

दूसरी ओर चांदी ने भी अपनी चमक खो दी है. मंगलवार को चांदी 1.51 लाख रुपये प्रत‍ि क‍िलो के स्‍तर पर आ गया है. बता दें क‍ि इसी महीने चांदी 2 लाख रुपये तक के उच्‍चतम स्‍तर पर पहुंच चुका है. व‍िशेषज्ञों की मानें तो हाई इंडस्‍ट्र‍ियल ड‍िमांड और कम आपूर्त‍ि की वजह से इस साल चांदी के दाम भागे हैं. लेक‍िन जैसे-जैसे वैश्‍व‍िक स्‍तर पर तनाव कम हो रहा है, इसकी कीमतें नर्म हो रही हैं

विज्ञापन

क्‍यों गिर रही हैं सोने-चांदी की कीमतें?

1. व्‍यापारी मुनाफावसूली के कारण ग‍िरावट देखने को म‍िल रही है.

विज्ञापन

2. डॉलर सूचकांक एक बार फ‍िर मजबूत हो रहा है.

3. चीन और भारत के साथ अमेरिकी व्यापार को लेकर नए स‍िरे से बातचीत शुरू होने की उम्‍मीद है.

विज्ञापन

4. जियो पॉलिटिक्स को लेकर टेंशन कम हुई है. गाजा शांत‍ि वार्ता के साथ कई सकारात्‍मक चीजें हुईं हैं, इससे सुरक्षित निवेश की मांग कम हुई है.

क्‍या आगे और ग‍िरेंगी कीमतें ?

विज्ञापन

शॉर्ट टर्म में सोने की कीमतों में ग‍िरावट संभव है. लेक‍िन जो न‍िवेशक लॉन्‍ग टर्म इंवेस्‍टमेंट कर रहे हैं, उन्‍हें सोना लाभ देगा. तो अगर आप आ रहे शादी सीजन के ल‍िए सोने के गहनों की खरीदारी करना चाहते हैं तो कर सकते हैं, क्‍योंकि सोने के दाम में लगातार उतार- चढाव हो रहा है. ऐसे में समझदारी से खरीदारी करें.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ