Tej Pratap Net Worth: अपने भाई तेजस्‍वी से अमीर या गरीब हैं तेज प्रताप; जानें क‍ितनी संपत्‍त‍ि के हैं माल‍िक

Tej Pratap Yadav Net Worth 2025: RJD से न‍िकाले जानेद के बाद लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने अपनी नई पार्टी जनशक्ति जनता दल बनाया और अब वो महुआ विधानसभा सीट से चुनाव में खड़े हो रहे हैं. उनके हलफनामे से उनकी संपत्‍त‍ि के बारे में पता चला है.

tej pratap vs tejashwi yadav net worth

Tej Pratap Yadav Net Worth in Rupees: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के सुप्रीमो लालू यादव ने अपने बड़े बेटे और पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव को पार्टी से भल ही निकाल दिया हो, लेक‍िन तेज प्रताप को राजनीति‍ व‍िरासत में म‍िली है और उनसे ये कोई नहीं छीन सकता.

विज्ञापन

तेज प्रताप को छह साल के लिए पार्टी से निलंबित क‍िया गया है. इसी बीच तेज प्रताप ने नई पॉल‍िट‍िकल पार्टी जनशक्ति जनता दल बना ली है, ज‍िससे वो महुआ व‍िधानसभा सीट से चुनाव भी लड़ रहे हैं.

विज्ञापन

वैसे देखा जाए तो लालू यादव के दोनों बेटे, तेज प्रताप और तेजस्‍वी प्रताप में राजनीत‍िक गुर है और कौन इस फील्‍ड में ज्‍यादा सफल होता है, ये तो वक्‍त ही बताएगा. लेक‍िन नेटवर्थ के मामले में दोनों में कौन आगे है, ये आपको हम अभी बता सकते हैं. आइये जानते हैं क‍ि दोनों भाइयों में ज्‍यादा अमीर कौन है?

क‍ितने अमीर हैं तेज प्रताप (Net Worth of Tej Pratap Yadav)?

विज्ञापन

शपथ पत्र के अनुसार, तेज प्रताप यादव की कुल संपत्ति करीब 3.58 करोड़ रुपये है. शपथ पत्र में BMW सेडान, स्कोडा स्लाविया (22 लाख) और एक होंडा सीबीआर 1000RR सुपरबाइक (15.45 लाख) का खुलासा किया है. इसके अलावा, उनके पास कृषि और आवासीय भूमि है. उन पर 18.54 रुपये लाख का कर्ज भी है.

क‍ितने अमीर हैं तेजस्‍वी प्रताप (Net Worth of Tejashwi Yadav)?

विज्ञापन

हलफनामा के अनुसार तेजस्‍वी की कुल संपत्ति (Tejashwi Yadav Net Worth) 8 करोड़ रुपये से ज्यादा है. इसमें 6.12 करोड़ रुपये की चल संपत्ति, जबकि 1.88 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति शामिल है.

अगर नेटवर्थ देखें तो तेजस्‍वी के पास अपने बड़े भाई के मुकाबले ज्‍यादा संपत्‍त‍ि है. ल‍िहाजा तेजस्‍वी, ज्‍यादा अमीर हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ