भारतीय यूजर्स के लिए एक साल तक फ्री हुआ ChatGPT Go सब्सक्रिप्शन, इस दिन करें ऐप में लॉगिन; बचेंगे इतने रुपये

ओपनएआई भारत में चैट gpt का सब्सक्रिप्शन प्लान एक साल के लिए फ्री करने जा रहा है. भारतीय यूजर्स के लिए ये ऑफर 4 नवंबर से एक्टिव हो जाएगा. अभी ये सब्सक्रिप्शन भारत में यूजर्स के लिए 399 रूपये प्रति माह में उपलब्ध है. यानी यूजर्स को इस चैट जीपीटी की सेवा लेने के लिए साल में 4,788 रुपये देने होते हैं लेकिन अब चैट जीपीटी फ्री होने पर यूजर्स को इतने रुपये की बचत होगी. चैटजीपीटी के इस प्लान में अब आप ज्यादा चैट और इमेज भी बना सकेंगे.

OPEN AI FREE

ओपनएआई भारत में चैट gpt का सब्सक्रिप्शन प्लान एक साल के लिए फ्री करने जा रहा है. भारतीय यूजर्स के लिए ये ऑफर 4 नवंबर से एक्टिव हो जाएगा. अभी ये सब्सक्रिप्शन भारत में यूजर्स के लिए 399 रूपये प्रति माह में उपलब्ध है. यानी यूजर्स को इस चैट जीपीटी की सेवा लेने के लिए साल में 4,788 रुपये देने होते हैं लेकिन अब चैट जीपीटी फ्री होने पर यूजर्स को इतने रुपये की बचत होगी. चैटजीपीटी के इस प्लान में अब आप ज्यादा चैट और इमेज भी बना सकेंगे.

चैटजीपीटी गो ओपनएआई का मिड-लेवल प्रीमियम प्लान है. कंपनी का कहना है कि भारत उसका दूसरा सबसे बड़ा और सबसे तेज बढ़ने वाला मार्केट है.

क्या है चैटजीपीटी गो?

चैटजीपीटी के फ्री वर्जन में मैसेज लिमिट कम होती है, इमेज जेनरेट करने की संख्या भी यूजर्स के लिए सीमित ही रहती है और पर्सनलाइज्ड चैट्स में मेमोरी भी छोटी होती है, लेकिन गो वर्जन में चैट की डेली लिमिट ज्यादा होगी. यानी यूजर्स अब बिना रुके घंटों चैट कर सकते हैं.

  • गो वर्जन में यूजर्स को ज्यादा इमेज क्रिएशन और फाइल्स/इमेज अपलोड करने की लिमिट भी ज्यादा होगी.
  • एआई आपकी पिछली बातों को भी ज्यादा लंबे समय तक याद रखेगा.
  • ये चैट- GPT-5 मॉडल पर चलता है, जो अभी सबसे एडवांस AI है.

अभी कितनी है चैटजीपीटी की कीमत?

फिलहाल भारत में यूजर्स के लिए ये सब्सक्रिप्शन 399 रुपये प्रति माह में उपलब्ध है. लेकिन 4 नवंबर से ये भारतीय यूजर्स के लिए फ्री हो जाएगा. यानी हर एक यूजर को 4,788 रुपये का फायदा होगा.

ये ऑफर मौजूद गो सब्सक्राइबर्स के लिए भी लागू होगा. मतलब अगर आप पहले से आप 399 रुपये का अमाउंट पे कर रहे थे तो वो अमाउंट आपको रिफंड या फिर क्रिडिट मिल सकता है.

OpenAI में कैसे करें लॉगिन ?

  • सबसे पहले यूजर को OpenAI की ऑफिशियल वेबसाइट या फिर उसके एप पर जाना होगा.
  • 4 नवंबर के बाद साइन-अप या फिर लॉगिन करें.
  • लोकेशन में जाकर सबसे पहले इंडिया लोकेशन कंफर्म करें क्योंकि ये ऑफर सिर्फ भारतीय यूजर्स के लिए है.
  • लॉगिन करते ही भारतीय यूजर्स के लिए ये फीचर्स एक्टिवेट हो जाएंगे और इस सुविधा पर कोई चार्ज भी नहीं लगेगा.

OpenAI ने क्यों उठाया ये कदम?

चैटजीपीटी गो लॉन्च होने के बाद से भारत में पेड सब्सक्रिप्शन दोगुने से ज्यादा हो गए हैं. ये फ्री ऑफर यूजर्स को ज्यादा एंगेज करने और मेट्रो सिटीज के बाहर AI को पहुंचाने के लिए है. कंपनी का ‘इंडिया-फर्स्ट’ अप्रोच और इंडिया AI मिशन से मैच करता है.

कंपनी ने गूगल और पर्प्लेक्सिटी के फ्री प्लान के जवाब में इसे फ्री करने का ऐलान किया है. गूगल ने AI प्रो मेंबरशिप (₹19,500 सालाना) को स्टूडेंट्स के लिए एक साल फ्री किया था. वहीं, पर्प्लेक्सिटी ने भी एयरटेल के साथ मिलकर अपना प्रीमियम प्लान फ्री देना शुरू किया है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ