Petrol Diesel Price: द‍िल्‍ली से सस्‍ता है आज नोएडा में पेट्रोल, जानें क‍िन शहरों में घट गए तेल के दाम

Petrol Diesel Price: आज नोएडा और जयपुर में पेट्रोल के दाम घट गए हैं. जान‍िये बाकी के शहरों में क‍िस भाव (Aaj Petrol ka Bhav) पर म‍िल रहा है. वहीं डीजल के दाम में भी कुछ बदलाव हैं. यहां चेक करें .

petrol diesel price today (2)

Petrol and Diesel Prices on October 29, 2025: क्‍या आप अपने कार के तेल की टंकी फुल कराने के बारे में सोच रहे हैं? अगर ऐसा है तो इससे पहले आप पेट्रोल और डीजल की कीमत के बारे में जान लें. तेल विपणन कंपनियां हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों को वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों और मुद्रा विनिमय दरों में उतार-चढ़ाव के अनुसार अपडेट करती हैं. दरअसल व‍िपणन कंपनियां, पारदर्शिता को बढ़ावा देने के ल‍िए और यह सुनिश्चित करने के ल‍िए कि उपभोक्ताओं को ईंधन की लेटेस्‍ट कीमतें मिल सकें, इसके ल‍िए रोजाना तेल के भाव जारी करती हैं.

विज्ञापन

बता दें कि‍ भारत में पेट्रोल की कीमतें अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल की कीमतों, घरेलू कर ढांचे और मुद्रा विनिमय दरों के संयोजन से प्रभावित होती हैं. लेटेस्‍ट आंकड़ों के अनुसार, भारत में पेट्रोल की कीमतें अपने कुछ पड़ोसी देशों की तुलना में काफी ज्‍यादा पाई गई हैं. इस अंतर का मुख्य कारण भारत में पेट्रोल पर लगाए जाने वाले उच्च टैक्‍स हैं.

विज्ञापन

नई दिल्ली

आज पेट्रोल की कीमत 94.77 है. यानी द‍िल्‍ली में पेट्रोल की कीमतों में कोई अंतर नहीं आया है. डीजल के दाम में भी कोई बदलाव नहीं हुआ है. कल की तरह द‍िल्‍ली में आज भी डीजल ₹87.67 प्रत‍ि लीटर पर म‍िल रहा है.

विज्ञापन

कोलकाता

कोलकाता में भी पेट्रोल की कीमतें न घटी हैं और न बढ़ी हैं. यहां 105.41 रुपये प्रत‍ि लीटर पेट्रोल उपलब्‍ध है. कल की तरह कोलकाता में आज डीजल भी ₹92.02 प्रत‍ि लीटर पर म‍िल रहा है.

विज्ञापन

मुंबई

मुंबई में पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ. यहां कल की तरह 103.50 रुपये प्रत‍ि लीटर पर पेट्रोल ब‍िक रहा है. कल की तरह मुंबई में आज डीजल भी ₹90.03 प्रत‍ि लीटर पर म‍िल रहा है.

विज्ञापन

चेन्नई

यहां पेट्रोल की कीमत 0.43 पैसा बढ़कर 101.23 रुपये प्रत‍ि लीटर पर ब‍िक रहा है. चेन्‍नई में आज डीजल ₹92.81 प्रत‍ि लीटर पर म‍िल रहा है.

विज्ञापन

गुरुग्राम

गुरुग्राम में कल की तरह आज भी पेट्रोल 95.44 रुपये प्रत‍ि लीटर पर उपलब्‍ध है. यहां डीजल 87.90 रुपये प्रत‍ि लीटर ब‍िक रहा है. यहां पेट्रोल और डीजल क‍िसी के भी दाम नहीं बदले हैं.

विज्ञापन

नोएडा

नोएडा वालों के ल‍िए खुशखबरी है. क्‍योंक‍ि यहां पेट्रोल की कीमत 0.34 पैसा घट गई. आज नोएडा में 94.71 रुपये प्रत‍ि लीटर पर पेट्रोल ब‍िक रहा. नोएडा में डीजल के दाम 38 पैसा घट गया है. आज डीजल 87.81 रुपये प्रति‍ लीटर के भाव पर म‍िल रहा है.

विज्ञापन

बैंगलोर

यहां पेट्रोल कल की तरह आज भी 102.92 रुपये प्रत‍ि लीटर पर ब‍िक रहा है. कल की तरह बैंगलोर में आज डीजल भी ₹90.99 प्रत‍ि लीटर पर म‍िल रहा है.

विज्ञापन

भुवनेश्वर

भुवनेश्वर में पेट्रोल का दाम घटा है. 0.19 रुपये घटकर पेट्रोल यहां 100.97 रुपये प्रत‍ि लीटर पर उपलब्‍ध है. यहां डीजल का दाम 19 पैसा घटा है. आज डीजल का दाम 90.55 रुपये प्रत‍ि लीटर है.

विज्ञापन

चंडीगढ़

चंडीगढ़ में पेट्रोल का दाम नहीं बदला. कल की तरह आज भी पेट्रोल यहां 94.30 रुपये प्रत‍ि लीटर में म‍िल रहा है. कल की तरह चंडीगढ़ में आज डीजल भी 82.45 रुपये प्रत‍ि लीटर पर म‍िल रहा है.

विज्ञापन

जयपुर

जयपुर में पेट्रोल का दाम 0.68 पैसा घटा है. अब यहां 104.72 रुपये प्रत‍ि लीटर में मि‍ल रहा है. जयपुर में डीजल के दाम 61 पैसा घट गया है. आज डीजल 90.21 रुपये प्रति‍ लीटर के भाव पर म‍िल रहा है.

विज्ञापन

लखनऊ

लखनऊ में पेट्रोल 0.15 पैसा महंगा हुआ. आज 94.84 रुपये प्रत‍ि लीटर के ह‍िसाब से पेट्रोल ब‍िक रहा है. डीजल का दाम यहां 17 पैसा बढ़ गया है. आज डीजल 87.98 रुपये के दाम पर म‍िल रहा है.

विज्ञापन

पटना

पटना में 0.07 पैसा घटकर पेट्रोल 105.53 रुपये प्रत‍ि लीटर में म‍िल रहा है. पटना में डीजल का दाम 6 पैसा घटा है. यहां 91.77 रुपये प्रत‍ि लीटर की दर से डीजल ब‍िक रहा है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ