किडनी की किस बीमारी से गई एक्टर Satish Shah की जान? यहां जानिए कैसे नजर आते हैं इस बीमारी के लक्षण

Satish Shah Death: एक्टर सतीश शाह का 74 साल की उम्र में मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में निधन हो गया है. जानिए एक्टर किडनी की किस बीमारी से जूझ रहे थे और इस बीमारी के लक्षण समय रहते किस तरह पहचाने जा सकते हैं.

Satish Shah Death

Satish Shah किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे.

Satish Shah Died: साराभाई वर्सेस साराभाई, घर जमाई और कोमेडी सर्कस जैसे शोज और हम साथ-साथ हैं जैसी सुपरहिट फिल्मों से घर-घर का जाना-माना चेहरा बनने वाले एक्टर सतीश शाह का 25 अक्टूबर की दोपहर ढाई बजे के करीब निधन हो गया है. सतीश ने मुंबई के हिंदूजा अस्पताल में अपनी अंतिम सांसे लीं. सतीश शाह की मृत्यु की वजह किडनी फेलियर (Kidney Failure) बताई जा रही है. सतीश शाह की तबीयत बिगड़ते ही उन्हें अस्पताल ले जाया गया था. सतीश किडनी फेलियर सर्वाइव नहीं कर सके और दुनिया को अलविदा कह गए.

विज्ञापन

क्या होता है किडनी फेलियर

किडनी फेलियर तब होता है जब व्यक्ति की किडनी शरीर से गंदगी और टॉक्सिंस को फिल्टर करके बाहर नहीं निकाल पाती. अगर किडनी डैमेज (Kidney Damage) को समय रहते ठीक ना किया जाए तो यह डैमेज परमानेंट होने लगता है और किडनी फेलियर हो सकता है.

विज्ञापन

किडनी फेलियर के शुरुआती लक्षण क्या हैं

  • व्यक्ति को हर समय थकावट महसूस होती है.
  • शरीर में कमजोरी आने लगती है.
  • एनर्जी कम महसूस होती है.
  • एंकल्स, पैरों और आंखों के आस-पास एक्सेस फ्लुइड जमा होने से सूजन आ जाती है.
  • पेशाब में किडनी खराब होने के लक्षण सबसे पहले नजर आते हैं. पेशाब का रंग बदला-बदला दिखने लगता है.
  • किडनी पर दबाव ज्यादा पड़ने से पेशाब में प्रोटीन की लीकेज होने लगती है जिससे पेशाब में झाग बनने लगता है.
  • पेशाब बार-बार आने लगता है. ज्यादातर रात के समय व्यक्ति को बार-बार पेशाब करने जाना पड़ सकता है.
  • भूख में कमी आ जाती है.
  • खाने का स्वाद बदला-बदला लगने लगता है.
  • अक्सर जी मितलाने लगता है और उल्टी आती है.
  • किडनी वाले हिस्से में या पेट के ऊपरी हिस्से में दर्द रहने लगता है.
  • सांस फूलने लगती है.
  • ब्लड प्रेशर की दिक्कत गंभीर होने लगती है.

शरीर पर ऐसे लक्षण दिखें तो क्या करें

विज्ञापन

अगर शरीर में इस तरह के लक्षण दिखें तो डॉक्टर से तुरंत जांच करवाएं. किडनी की दिक्कतों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए बल्कि समय रहते इसे ठीक करने की जरूरत होती है. अपने खानपान को सही रखें और मादक पदार्थों से दूर रहें. जिन लोगों को डायबिटीज है या ब्लड प्रेशर की दिक्कत है उन्हें खासतौर से किडनी की दिक्कतों को लेकर सजग रहना चाहिए.

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ