Stock Market Opening : अंतर्राष्ट्रीय और अमेरिकी बाजार से मिल रहे नरमी संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार में आज कारोबार की शुरुआत पॉजिटीव नोट हुई। इस कारोबारी हफ्ते के तीसरे दिन आज बुधवार को भारतीय घरेलू शेयर बाजार (Share Market) में हल्की तेजी के साथ कारोबार की शुरुआत हुई। लेकिन बाजार खुलने के चांद मिनटों में ही सेंसक्स और निफ्टी दोनों में लाल निशान पर चले गए।
भारतीय शेयर बाजार में आज गिरावट का रुख है। इस कारोबारी हफ्ते के तीसरे दिन मंगलवार (17 May 2023) को भारतीय शेयर बाजार में कारोबार की शुरुआत तेजी के साथ हुई है। हालांकि इसके बाद बाजार कमजोर होने लगा। बीएसई (BSE) का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स (Sensex) करीब 100 अंकों की कमजोरी के साथ 61,850 के स्तर पर है, जबकि एनएसई (NSE) का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी (Nifty) करीब 30 अंक टूटकर 18,300 के स्तर पर है।
इससे पहले पिछले कारोबारी दिन मंगलवार (16 May) को शेयर बाजार कमजोरी के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स करीब 413 अंक गिरकर 61932 और निफ्टी 112 अंक टूटकर 18,286 के स्तर पर बंद हुआ था।
आज के चढ़ने-गिरने वाले शेयर्स
- आज के चढ़ने वाले शेयर्स की बात करें तो आज भारती एयरटेल, एलएंडटी, अल्ट्राटेक सीमेंट, इंडसइंड बैंक, टाटा मोटर्स, आईटीसी, एसबीआई, रिलायंस, एमएंडएम समेत कई कंपनियों के स्टॉक्स में तेजी देखी जा रही है।
- वहीं गिरने वाले शेयर्स पर नजर डालें तो एचसीएल टेक, इन्फोसिस, एशियन पेंट्स, विप्रो, एचयूएल, बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, टाइटन, मारुति सुजुकी, आईसीआईसीआई बैंक, एनटीपीसी समेत कई कंपनियों के शेयर्स में गिरावट देखी जा रही है।
डॉलर के मुकाबले रुपया 10 पैसा कमजोर
आज बुधवार को विदेशी मुद्रा बाजार में डॉलर के मुकाबले गिरावट के साथ खुला है। डॉलर के मुकाबले रुपया 10 पैसे की कमजोरी के साथ 82.35 रुपये के स्तर पर है।
पिछले दिनों बाजार का ये रहा था हाल
- मंगलवार (16 May 2023) को सेंसेक्स 413 टूट के साथ 61932 और निफ्टी 112 अंकों की कमजोरी के साथ 18286 अंक के स्तर पर बंद हुआ।
- सोमवार (15 May 2023) को सेंसेक्स 317 अंक की उछाल के साथ 62345 और निफ्टी 84 अंकों की तेजी के साथ 18398 अंक के स्तर पर बंद हुआ।
- शुक्रवार (12 May 2023) को सेंसेक्स 117 अंकों की मजबूती के साथ 62021 और निफ्टी 14 अंकों की तेजी के साथ 18311 अंक के स्तर पर बंद हुआ।
- गुरुवार (11 May 2023) को सेंसेक्स 36 अंकों की गिरावट के साथ 61904 और निफ्टी 18 अंकों की नरमी के साथ 18297 अंक के स्तर पर बंद हुआ।
और पढ़िए – बिजनेस से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहां पढ़ें
संबंधित खबरें
क्या अब हर शनिवार को बंद रहेंगे बैंक? 5-डे वर्किंग वाले वायरल मैसेज की खुली पोल, PIB ने बताया सच
36 mins agoEverest जीरा पाउडर में मिले तय सीमा से ज्यादा कीटनाशक, FSSAI ने दिया बाजार से हटाने का आदेश
1 hr agoदिल्ली-NCR में घरों की कीमतें 12% बढ़ीं; औसत रेट पहुंचा 9980 रुपये प्रति वर्ग फुट के पार
2 hrs agoRBI MPC Meeting 2026: आज से शुरू हुई आरबीआई की बैठक! त्योहारों पर महंगी हो सकती है आपकी लोन EMI
2 hrs agoGST 2.0 में कारोबारियों को बड़ी राहत की तैयारी, अब सीधे गिरफ्तारी नहीं कर सकेंगे टैक्स अफसर, कोर्ट की मंजूरी होगी जरूरी
13 hrs agoमुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 1B के एक हिस्से का होगा पुनर्विकास, अदाणी एयरपोर्ट्स जनवरी 2027 से शुरू करेगा काम
1 day agoयूपी में बढ़ी CNG की कीमतें, लखनऊ-अयोध्या में 2 से 3 रुपये तक हुई महंगी, जानें अपनी सिटी का रेट
1 day agoDA Hike Update: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए आई बड़ी खुशखबरी! जनवरी 2027 तक 67% तक पहुंच सकता है महंगाई भत्ता
1 day agoPetrol Diesel Price Hike: आज से पेट्रोल 5 रुपये और डीजल 3 रुपये महंगा! नायरा एनर्जी ने बढ़ाए दाम, जानिए नए रेट्स
1 day agoHome Loan EMI Hikes Alert: महंगा हो सकता है होम लोन! रिजर्व बैंक ने दिए रेपो रेट बढ़ाने के संकेत; जानिए कितनी बढ़ सकती है EMI
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines