Pankaj Mishra
Read More
Stock Market Opening : अंतर्राष्ट्रीय और अमेरिकी बाजार से मिल रहे मिले जुले संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार में आज भी कारोबार की शुरुआत निगेटिव मोड पर हुई है। गुरुवार को भारतीय घरेलू शेयर बाजार (Share Market) में कारोबार की शुरुआत गिरवाट के साथ हुई। सेंसक्स और निफ्टी दोनों में सुस्ती देखी जा रही है। आज भी शेयर बाजार में कारोबार की शुरुआत हल्के लाल रंग के साथ हुई है।
इस कारोबारी हफ्ते के चौथे दिन गुरुवार (15 June 2023) सुबह बाजार सुस्ती के साथ कारोबार करते हुए दिखाई दे रहा है। आज भी भारतीय शेयर बाजार में निगेटिव रुख है। शेयर बाजार में कारोबार की शुरुआत हल्की गिरावट के साथ हुई है। बीएसई (BSE) का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स (Sensex) करीब 15 अंकों की गिरावट के साथ 63,213 के स्तर के पर है, जबकि एनएसई (NSE) का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी (Nifty) करीब 23 अंकों की नरमी के साथ 18,734 के स्तर पर खुला।
इससे पहले पिछले इस कारोबारी हफ्ते के पहले दिन बुधवार (14 June 2023 ) को भी शेयर बाजार तेजी के साथ बंद हुआ था। सेंसेक्स करीब 85 अंकों की उछाल के साथ 63,228 के करीब और निफ्टी करीब 40 अंकों की मजबूती के साथ 18,756 के स्तर पर बंद हुआ था।
आज सुबह शुरुआत में बीएसई में करीब 2,197 कंपनियों में कारोबार की शुरुआत हुई। इसमें करीब 753 शेयर तेजी, 590 गिरावट तो 124 कंपनियों के शेयर के स्थिर भाव पर खुले। वहीं 43 शेयर 52 हफ्ते के ऊपरी तो 4 शेयर 52 हफ्ते के निचले स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें- Gold Price Update 15 June : सातवें आसमान से लुढ़का मौका, 2300 रुपये तक हुआ सस्ता !
आज गुरुवार को विदेशी मुद्रा बाजार में डॉलर के मुकाबले कमजोरी के साथ खुला है। डॉलर के मुकाबले रुपया 16 पैसे गिरकर 82.21 रुपये के स्तर पर खुला है। जबकि पिछले कारोबारी दिन बुधवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 28 पैसे की मजबूती के साथ 82.05 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था।
न्यूज 24 पर पढ़ें बिजनेस, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।