Share Market Closing: सेंसेक्स 200 अंक गिरा, निफ्टी 19.4K से नीचे हुआ बंद; इन शेयरों में रही तेजी
Edited By Nitin Arora

Edited By Nitin Arora

Share Market Closing: रातोंरात अमेरिकी बाजारों में तेज उछाल के कारण शुरुआती कारोबार में बाजार में लगातार बढ़त दर्ज होने की उम्मीद के बीच भारतीय सूचकांक बुधवार को सकारात्मक रुख के साथ खुले। हालांकि, हरे निशान में खुलने के बाद दिन चढ़ने के साथ बाजार में गिरावट देखने को मिली।
सेंसेक्स 65,759.28 पर खुला (पिछला बंद: 65,617.84) और 65,811.64 के उच्चतम स्तर को छू गया। इस बीच, निफ्टी 19,497.45 (पिछला बंद: 19,439. (https://elitetrainingcenter.net/) 40) पर खुला, दिन के कारोबार के दौरान 19,507.70 के उच्च स्तर को छू गया।
मार्केट बंद होने के समय बीएसई सेंसेक्स 223.94 अंक नीचे 65,393.90 पर कारोबार कर रहा था और निफ्टी50 55.10 अंक नीचे 19,384.30 पर कारोबार करते हुए बंद हुआ।
HDFC, Infosys, Larsen & Toubro और ICICI बैंक के शेयर सेंसेक्स सूचकांक में शीर्ष पर रहे। आज HDFC स्टॉक का आखिरी कारोबारी दिन था क्योंकि एचडीएफसी बैंक के साथ इसके विलय के बाद, 13 जुलाई को इसे सेंसेक्स इंडेक्स में जेएसडब्ल्यू स्टील और निफ्टी 50 इंडेक्स में एलटीआईमाइंडट्री द्वारा बदला जाएगा।
इसके अलावा, BSE पर इंट्राडे ट्रेड में भारती एयरटेल, रिलायंस इंडस्ट्रीज और सन फार्मा सहित 211 शेयरों ने अपने 52-सप्ताह के नए उच्चतम स्तर को छुआ।
निफ्टी इंडेक्स में 35 शेयर लाल निशान में बंद हुए, जिनमें अडानी एंटरप्राइजेज (1.36 फीसदी नीचे), टाटा मोटर्स (1.34 फीसदी नीचे) और अल्ट्राटेक सीमेंट (1.33 फीसदी नीचे) के शेयर टॉप लूजर रहे।
दूसरी ओर, निफ्टी में उच्च स्तर पर समाप्त होने वाले 15 शेयरों में ओएनजीसी (1.91 प्रतिशत ऊपर), आयशर मोटर्स (1.26 प्रतिशत ऊपर) और नेस्ले (1.02 प्रतिशत ऊपर) के शेयर टॉप गेनर रहे।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: