नई दिल्ली: महंगाई पर लगाम और रूपए की गिरावट थामने की चुनौती के बीच भारतीय रिजर्व बैंक की आज से तीन दिवसीय मौद्रिक नीति समीक्षा बैठक होने जा रही है। गवर्नर शक्तिकांत दास की अगुवाई में छह सदस्‍यीय इस बैठक के नतीजे 30 सितंबर को आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

उम्मीद की जा रही है कि इस बैठक के बाद 30 सितंबर को आरबीआई रेपो दर में 0.50 फीसदी की बढ़ोतरी कर सकता है। अगर ऐसा होता है तो रेपो रेट 5.40 फीसदी से बढ़कर 5.90 फीसदी हो जाएगी।

विज्ञापन

आपको बता दें अगर ऐसा होता है तो ये लगातार चौथा मौका होगा जब आरबीआई रेपो दर में बढ़ोतरी करेगा। मई से लेकर अब तक आरबीआई ने तीन बार में ब्याज दरों में 1.40 फीसदी का इजाफा किया है।

दरअसल, महंगाई पर काबू पाने के लिए दुनिया भर के केंद्रीय बैंक ब्याज दरों को बढ़ाने की रणनीति अपनाए हैं। पिछले हफ्ते ही करीब एक दर्जन केंद्रीय बैंकों ने ब्याज दरों में इजाफा किया था। अमेरिका के बैंक ने 0.75 फीसदी की बढ़त की थी। बावजूद इसके महंगाई की दरें उनके लक्ष्यों से ऊपर है। भारत में खुदरा महंगाई की दर सात फीसदी है जबकि आरबीआई का लक्ष्य 2 से 6 फीसदी है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ