2G-3G सेवाएं बंद कर दो'; Reliance Jio क्यों कर रही मोदी सरकार से यह डिमांड?

Reliance Jio Proposal For Internet Services: रिलायंस जियो ने मोदी सरकार को एक मांग पत्र सौंपा है, जिसमें 2जी-3जी सेवाओं का जिक्र है और इन्हें लेकर एक मांग सरकार से की गई है।

Reliance Jio Mukesh Ambani

रिलायंस जियो 5जी सेवाओं का विस्तार करने की योजना बना रही है।

विज्ञापन

Reliance Jio Demand To Shut Down 2G 3G Services: रिलायंस जियो इंटरनेट की 2जी और 3जी सेवाएं बंद कराना चाहती है। इसके लिए उसने भारत सरकार से आग्रह किया है कि वह दोनों सेवाओं को प्रक्रिया के अनुसार बंद कर दे और 4जी-5जी सेवाओं के विस्तार को गति दें।

रिलायंस जियो के साथ कई अन्य टेलिकॉम कंपनियां भी इस प्रस्ताव से सहमत हैं। दूरसंचार नियामक को मांग संबंधी प्रस्ताव सौंप दिया गया है। अगर प्रस्ताव मंजूर हो जाए तो 4जी और 5 जी सेवाओं के और ज्यादा विस्तार के बारे में सोचा जा सकता है। टारगेट पहाड़ों पर सिग्नलों को पहुंचाने का है।

विज्ञापन

 

5जी का विस्तार करना चाहती हैं कंपनियां

विज्ञापन

बता दें कि भारत में इंटरनेट यूजर्स के लिए 5G सेवाएं शुरू किए हुए एक साल से अधिक समय हो गया है, जिसमें रिलायंस जियो और एयरटेल प्रमुख हैं। द इकोनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, अभी लोग 4जी सेवाओं का लुत्फ उठा रहे हैं, लेकिन 5जी को अपनाना अभी उनके लिए आसान नहीं है।

रिलायंस जियो का मानना ​​है कि अब समय आ गया है कि सरकार को 2G और 3G सेवाओं को बंद कर देना चाहिए। इसके लिए भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) को एक सटीक नीति और योजना बनाकर काम करना चाहिए। वहीं इसके साइड इफेक्ट पर भी काम करना होगा।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

फोन से स्मार्टफोन में स्विच करना महंगा

मामले में सबसे दिलचस्प बात यह है कि जियो के पास 2G सेवाएं नहीं हैं, लेकिन एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया के पास हैं। वहीं रिपोर्ट के अनुसार, देश में आबादी का बड़ा हिस्सा आज भी 2जी-3जी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर रहा है। अगर यह दोनों सर्विस बंद हो जाएं तो 4जी और 5जी के लिए सिग्नल, बैंडविड्थ और स्पीड ज्यादा होगी।

क्योंकि बहुत से लोगों तक नई टेक्नोलॉजी पहुंच नहीं पा रही है, जबकि उन्हें कनेक्टिविटी उपलब्धता कराई गई है। दूसरी ओर, इस प्रस्ताव में पेंच इसलिए फंसेगा, क्योंकि ज्यादातर यूजर्स के लिए स्मार्टफोन पर स्विच करना काफी महंगा होगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ