RBI Repo Rate: आरबीआई की आम लोगों को बड़ी राहत, नहीं बढ़ेगी आपके लोन की EMI

Car Loan, EMI, Home Loan, Loan, Monetary Policy, Personal Loan, RBI, RBI Governor, RBI Monetary Policy, Repo Rate, Shaktikanta Das

RBI Governor,  Shaktikanta Das

विज्ञापन

RBI Repo Rate: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने आज अपनी ताजा मौद्रिक नीति की घोषणा की है। RBI गवर्नर शक्तिकांत दास ने बताया है कि रेपो रेट को 6.5 फीसदी पर अपरिवर्तित रखा गया है। इससे पहले अनुमान लगया जा रहा था कि रिजर्व बैंक रेपो रेट में फिर 0.25 फीसदी की वृद्धि कर सकता है।

तीन अप्रैल से शुरू हुए एमपीसी बैठक में लिए गए फैसले की जानकारी देते हुए भारतीय रिजर्व बैंक गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि केंद्रीय बैंक में रेपो रेट को यथा स्थिति बनाए रखने का फैसला किया है। आरबीआई के इस फैसले से आम लोगों को बड़ी राहत मिली है। आरबीआई के इस ऐलान से अब आपके कार, होम और पर्सनल समेत कई तरह के लोन की ईएमआई नहीं बढ़ेगी।

विज्ञापन

मौजूदा समय रेपो रेट को 6.5 फीसदी पर है। इससे पहले फरवरी में हुई एमपीसी बैठक में आरबीआई ने रेपो रेट को 0.25 फीसदी बढ़ाकर 6.50 फीसदी किया था। उस समय आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत ने कहा था कि खुदरा महंगाई को काबू में रखने और उच्च विकास दर को बनाए रखने के लिए प्रमुख नीतिगत दर में 0.25 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है।

वहीं आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति की बैठक के बाद आज आरबीआई गवर्नर ने कहा कि एमपीसी के सभी सदस्य रेपो रेट में बदलाव नहीं करने के पक्ष में थे। उन्होंने कहा कि भारत में बैंकिंग सेक्टर की स्थिति काफी मजबूत है। वित्त वर्ष 23 में देश में अनाज उत्पादन में 6 फीसदी की वृद्धि हुई है। आरबीआई के अनुसार वित्त वर्ष 2024 में महंगाई में कमी का अनुमान है।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ