संडे के दिन भी क्यों खुले रहेंगे बैंक? पिछली बार कब हुआ था ऐसा?

Banks Open On Sunday: सभी बैंक 31 मार्च यानी रविवार के दिन भी खुले रहेंगे। ऐसा भारतीय रिजर्व बैंक के आदेश की वजह से होगा। आखिर RBI ने यह आदेश क्यों दिया, आइए जानते हैं…

Banks Open On Sunday march 31 2024

Banks Open On Sunday: रविवार के दिन भी खुलेंगे बैंक, आखिर क्यों?

विज्ञापन

Banks Open On Sunday: क्या आप जानते हैं कि संडे यानी 31 मार्च के दिन भी सभी बैंक खुले रहेंगे? अगर नहीं, तो आपतो बता दें कि ऐसा रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के आदेश पर हो रहा है। आखिर संडे को बैंक खोलने का फैसला क्यों लिया गया और इसके पीछे की वजह क्या है, आइए जानते हैं…

31 मार्च को क्यों खुले रहेंगे बैंक? 

दरअसल, RBI ने सभी बैंकों को 31 मार्च के दिन भी खुला रखने का आदेश सरकार के अनुरोध पर दिया है, ताकि इस दिन कई अहम लेन-देन को पूरा किया जा सके। आरबीआई ने अपने सर्कुलर में कहा कि बैंकों को सलाह दी जाती है कि वे सरकारी प्राप्तियों और भुगतान से संबंधित अपनी सभी शाखाओं को 31 मार्च 2024, रविवार के दिन भी खुला रखें।

विज्ञापन

आम जनता का भी होगा काम

आरबीआई के मुताबिक, रविवार के दिन आम जनता का भी काम किया जाएगा। उन्हें दी जाने वाली सभी सुविधाएं भी पहले की तरह जारी रहेंगी। आरबीआई के चीफ जनरल मैनेजर सुनील टी एस नायर ने यह आदेश जारी किया।

मौजूदा वित्त वर्ष का आखिरी दिन है 31 मार्च

गौरतलब है कि 31 मार्च मौजूदा वित्तीय वर्ष का आखिरी दिन होता है। इस दिन बैंकों में क्लोजिंग का काम किया जाता है। लोगों के लिए भी बैंक खुले रहेंगे। आरबीआई के मुताबिक, ऑनलाइन बैंकिंग (NEFT) सेवाएं भी रविवार को खुली रहेंगी, जो आमतौर पर बंद रहती हैं।

विज्ञापन

पिछली बार कब हुआ था ऐसा?

बता दें कि पिछली बार ऐसा आज से 5 साल पहले 2019 में हुआ था। उस दौरान भी 31 मार्च के दिन रविवार पड़ा था, जिसकी वजह से सभी बैंकों को खुला रखने का आदेश दिया गया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Achyut Kumar

Achyut Kumar

अच्युत कुमार द्विवेदी न्यूज 24 वेबसाइट में 19 दिसंबर 2023 से कार्यरत हैं। लगभग 6 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने अभी तक ईटीवी भारत, प्रभात खबर और जागरण न्यू मीडिया जैसे संस्थानों में काम किया है। इससे पहले, लखनऊ से संचालित इंडिया वाच और यूपी पत्रिका डॉट कॉम में काम किया था। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ