---विज्ञापन---

ज्योतिष

Ravivar Ke Upay: रविवार के दिन करें ये खास उपाय, धन की होगी प्राप्ति

Ravivar Ke Upay: धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, रविवार का दिन सूर्य देव को समर्पित है। इस दिन कुछ उपाय करने से सूर्य देव की कृपा प्राप्त होती है। तो आइए उन उपायों को विस्तार से जानते हैं।

Ravivar Ke Upay: हिंदू धर्म में सप्ताह के सातों दिन किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित होता है। ऐस में आज रविवार का दिन है आज का दिन सूर्य देव को समर्पित है। यदि किसी जातक पर सूर्य देव की कृपा होती है, तो उसके जीवन में सुख-शांति और संपत्ति का आगमन होता है। साथ ही जीवन में आने वाली सभी तरह की परेशानियां दूर हो जाती हैं। आज इस खबर में जानेंगे कि जीवन में सफलता और धन कैसे पा सकते हैं? साथ ही किस तरह सूर्य देव की कृपा प्राप्त कर सकते हैं। आइए विस्तार से रविवार के उपाय के बारे में जानते हैं।

यह भी पढ़ें- कुंडली में किस तरह कर सकते हैं सूर्य ग्रह को मजबूत, जीवन हो जाएगा खुशहाल

---विज्ञापन---

रविवार के उपाय

सूर्य को अर्घ्य दें

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, रविवार के दिन प्रातः काल उठकर स्नान आदि करें। उसके बाद अर्घ्य दें। मान्यता है कि रविवार के दिन सूर्य को जल तांबे के लोटे से अर्पित करना चाहिए। यह बहुत शुभ माना जाता है। अर्घ्य देते समय सूर्य देव को फूल, रोली, अक्षत और मिश्री जरूर अर्पित करें। इससे सूर्य देव की कृपा प्राप्त होती है।

जल प्रवाहित करें

जो जातक रविवार के दिन बरगद के पेड़ से टूटा हुआ पत्ता लाकर उस पर अपनी मनोकामना लिखकर नदी में प्रवाहित करता है। उसकी सारी मनोकामना पूरी हो जाती है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें-  पंडित सुरेश पांडेय से जानिए माला जाप करने के खास नियम, वरना नहीं मिलेगा फल

रविवार के दिन करें मंत्र का जाप

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, रविवार के दिन भगवान सूर्य को अर्घ्य देते समय ॐ सूर्याय नमः मंत्र का जाप करना चाहिए या फिर ॐ आदित्य नमः मंत्र का जाप भी कर सकते हैं।

---विज्ञापन---

रविवार के दिन इन चीजों का करें दान

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, रविवार के दिन गुड़, दूध, चावल और वस्त्र का दान करना बेहद शुभ माना जाता है। मान्यता है इन चीजों का दान करने से सूर्य देव प्रसन्न होते हैं। साथ ही उनकी कृपा प्राप्त होती है। कार्य में सफलता मिलती है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- कल है विवाह पंचमी, जानिए इस दिन क्या करें और क्या न करें?

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर:यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

First published on: Dec 17, 2023 07:01 AM

End of Article
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola