RBI Changed FD Rules: बड़ी खबर! RBI ने फिर बदले FD के नियम, जानिए वरना होगा बड़ा नुकसान!

best fd, bank fd news
विज्ञापन

RBI Changed FD Rules: आरबीआई (RESERVED BANK OF INDIA) ने एफडी को लेकर नियमों में कुछ बड़े बदलाव किए हैं। इस बदलाव के बाद अगर आप मैच्योरिटी के बाद अपनी एफडी पर क्लेम नहीं करते हैं और पूंजी बैंक के पास रहती है तो आपको एफडी पर ब्याज का नुकसान उठाना पड़ सकता है।

जानिए इससे कैसे बचा जा सकता है, ये है अपडेट!

फिक्स्ड डिपॉजिट करने वाले हर व्यक्ति को आरबीआई द्वारा किए गए इन बड़े बदलावों के बारे में पता होना चाहिए। कुछ समय पहले आरबीआई ने एफडी से जुड़े नियमों में बदलाव किया था जो अब प्रभावी हो गए हैं। रेपो रेट बढ़ाने के आरबीआई के फैसले के बाद कई सरकारी और गैर-सरकारी बैंकों ने भी एफडी पर ब्याज दरें बढ़ाने की पहल की है।

विज्ञापन

एफडी की मैच्योरिटी पर बदले नियम

RBI ने फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) के नियमों में बहुत सारे संशोधन किए हैं जो बताते हैं कि:

  • मैच्योरिटी पूरी होने के बाद अगर आप किसी भी कारण से राशि का दावा नहीं करते हैं तो आपको उस पर कम ब्याज मिलेगा।
  • यह ब्याज बचत खाते पर मिलने वाले ब्याज के बराबर होगी।
  • हालांकि वर्तमान में बैंक आमतौर पर 5 से 10 साल की लंबी अवधि वाली एफडी पर 5% से अधिक ब्याज देते हैं। बचत खातों पर ब्याज दरें फिलहाल 3 फीसदी से 4 फीसदी के आसपास हैं।

और पढ़िए – अच्छी खबर! केंद्र सरकार हर महीने दे रही 20 हजार रुपये पेंशन, हो गया फैसला!

विज्ञापन

आरबीआई ने जारी किए आदेश

आरबीआई के अनुसार, यदि एफडी परिपक्व हो जाती है और राशि का भुगतान या दावा नहीं किया जाता है, तो उस पर बचत खाते के अनुसार ब्याज दर या परिपक्व एफडी पर निर्धारित ब्याज दर, जो भी कम हो, दी जाएगी। ये हालिया नियम हर वाणिज्यिक बैंक, लघु वित्त बैंक, सहकारी बैंक और स्थानीय क्षेत्रीय बैंक में जमा पर शुरू किए जाएंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ