Vidyalakshmi Portal से कैसे मिलेगा 10 लाख का लोन? जानिए आवेदन करने का तरीका

PM Vidya Lakshmi Scheme 2024: बुधवार को केंद्र सरकार ने नई स्कीम लॉन्च की है। इस योजना को उन स्टूडेंट्स के लिए लॉन्च किया गया है जिनको आर्थिक तंगी के चलते बीच में बीच अपनी पढ़ाई छोड़नी पड़ जाती है।

PM Vidyalakshmi Scheme
विज्ञापन

PM Vidya Lakshmi Scheme 2024: प्रधानमंत्री विद्यालक्ष्मी योजना भारत सरकार की स्टूडेंट्स के लिए एक पहल है। इस योजना के तहत स्टूडेंट्स को हाई एजुकेशन के लिए के लिए लोन और स्कॉलरशिप दी जाएगी। इसके लिए सरकार ने ऑनलाइन पोर्टल (विद्यालक्ष्मी पोर्टल) लॉन्च किया है। इस पोर्टल में स्टूडेंट्स कई बैंकों से एजुकेशन लोन ले सकते हैं। साथ ही स्कॉलरशिप के लिए भी अप्लाई कर सकते हैं।

हाई एजुकेशन के लिए मिलेगा लोन

प्रतिभा हर बच्चे में होती है बस उसकी पहचान करने वाला कोई होना चाहिए। बच्चों की प्रतिभा को निखारने का काम स्कूलों में किया जाता है। इसके बाद वह अपने करियर के लिए आगे बढ़ते हैं। लेकिन कई बार पैसों की कमी के चलते कुछ स्टूडेंट्स अपनी पढ़ाई पूरी नहीं कर पाते हैं। ऐसे ही स्टूडेंट्स के लिए केंद्रीय मंत्रिमंडल ने एक नई स्कीम पीएम विद्यालक्ष्मी (PM Vidyalaxmi scheme) की शुरुआत की है। इसके तहत हाई एजुकेशन के लिए लोन दिया जाएगा।

Advertisment

10 लाख तक का मिलेगा लोन

सरकार इस योजना के तहत कई बैंक से लोन लिया जा सकता है। स्टूडेंट्स को इसमें बिना किसी गारंटर के 10 लाख रुपए तक का लोन दिया जाएगा। जिसके लिए सरकार ने करीब 22 लाख स्टूडेंट्स को लाभ देने का लक्ष्य रखा है। इसके तहत सरकार ने पोर्टल में 40 से ज्यादा बैंकों को जोड़ा है। ये बैंकें आर्थिक तंगी से जूझ रहे स्टूडेंट्स को उनका सपना पूरा करने का मौका देंगी। आपको बता दें कि इसके दायरे में देश के 860 हायर इंस्टीट्यूशन्स आएंगे। इस योजना में सरकार 3600 करोड़ रुपए खर्च करेगी।

किन डॉक्यूमेंट्स की पड़ेगी जरूरत?

लोन के लिए अप्लाई करने के लिए स्टूडेंट का नाम 10वीं क्लास की मार्कशीट के अनुसार होना चाहिए। इसके अलावा वैध मोबाइल नंबर, जोकि माता-पिता का भी हो सकता है। ईमेल आईडी देनी जिसको बाद में बदला नहीं जा सकता है। लोन से जुड़ी सभी जानकारी इसी ईमेल आईडी पर भेजे जाएंगे।

विज्ञापन

PM Vidya Lakshmi Scheme 2024

कैसे कर सकते हैं आवेदन?

एजुकेशन लोन लेने के लिए विद्यालक्ष्मी पोर्टल (Vidyalakshmi Portal) की आधिकारिक साइट पर जाए। खुलते ही रजिस्ट्रेशन का ऑप्शन दिखेगा। इसमें दो ऑप्शन नजर आएंगे, जिसमें पहला स्टूडेंट और उसी के पास में बैंका का भी ऑप्शन दिखेगा। रजिस्टर करने के लिए सबसे पहले अपनी मेल आईडी डालें, पासवर्ड क्रिएट करें। इसके बाद कैप्चाडालकर लॉगिन करें। इसी पेज पर लोन और स्कॉलरशिप के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ