PM Kusum Yojana का ऐसे उठाएं लाभ, डबल हो सकती है कमाई
Edited By Pankaj Mishra

Edited By Pankaj Mishra

PM Kusum Yojana : देश के जरूरतमंद लोगों के साथ-साथ अन्नदाता किसानों को आर्थिक रुप से सबल और आत्म निर्भर बनाने के लिए केंद्र सरकार और राज्य सरकार कई तरह की सरकारी योजनाएं चला रही हैं। इन्हीं योजनाओं में से एक महत्वाकांक्षी योजना है पीएम कुसुम योजना।
पीएम किसान योजना की तरह यह स्कीम भी प्रधानमंत्री मोदी सरकार की ओर जारी महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक है। इस योजना का मकसद देशभर के किसानों तक सौर ऊर्जा प्रौद्योगिकियों का लाभ पहुंचाना है। इसका पूरा नाम किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाभियान (KUSUM) है।

देशभर के किसानों को इस योजना के तहत ऊर्जा सुरक्षा प्रदान करने के लिए सौर ऊर्जा उपलब्ध कराना है। इस योजना के तहत केंद्र सरकार सब्सिडी रेट पर किसानों को सौर पंप लगाने के लिए प्रेरित करना है। सौर पंप के जरिए किसान जहां आसनी से अपने खेत और फसल की आसानी से सिंचाई कर सकते हैं। इससे उत्पादित बिजली को बेच भी सकते हैं। इससे किसान घर बैठे अच्छी कमाई भी कर सकते हैं।
पीएम कुसुम योजना के तहत सरकार किसानों को सौर पंप की खरीददारी पर 90 फीसदी तक सब्सिडी उपलब्ध करा रही है। इस योजना का लाभ उठाने इच्छुक किसानों को आवेदन करना होता है। इस योजना का लाभ उठाने के लिए किसानों सरकार की ओर से जारी आधिकारिक वेबसाइट pmkusum.mnre.gov.in पर जाकर आवेदन करना होगा।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहां पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: