PM Kisan Yojana का स्टेटस घर बैठे कैसे चेक करें? बेहद आसान है तरीका

PM Kisan Status Check Online Process: केंद्र सरकार द्वारा किसानों के लाभ के लिए चलाई जाने वाली स्कीम में से एक पीएम किसान योजना के लाभार्थियों को 17वीं किस्त का बसब्री से इंतजार है। जानें घर बैठे कैसे चेक करें स्टेटस?

PM Kisan Yojana Status Check Process

PM Kisan Yojana Status Check Process

PM Kisan Status Check: भारत में पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ उठाने वाले कई किसानों को 17वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार है। इस योजना के अंतर्गत किसानों को सरकार सालाना 6 हजार रुपये देती है जो हर 4 महीने में किस्तों में मिलते हैं। इस बीच क्या आप जानते हैं कि लाभार्थी ऑनलाइन तरीके से पीएम किसान स्टेटस चेक कर सकते हैं। जानें स्टेटस चेक करने का आसान तरीका।

पीएम किसान स्टेटस कैसे चेक करें? 

  • अगर आपने पीएम किसान के लिए रजिस्ट्रेशन किया है तो सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाएं।
  • बाद में फार्मर्स कार्नर में ‘Know Your Status’ ऑप्शन पर क्लिक करें।
PM Kisan Yojana Status Check Process

PM Kisan Yojana Status Check Process

  • नया पेज खुलने के बाद अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और कैप्चा डालकर आगे बढ़ें।
PM Kisan Yojana Status Check Process

PM Kisan Yojana Status Check Process

  • आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा उसे दर्ज करें।
  • इस तरह स्क्रीन पर रेजिस्ट्रेशन स्टेटस दिख जाएगा।

किसके लिए है PM Kisan Yojana?

पीएम किसान सम्मान निधि के लिए किसानों के नीचे दी गई शर्तों के अनुसार पात्र होना जरूरी है।

  • सभी किसान जिनके पास जमीन है वह इस योजना के लिए पात्र हैं।
  • किसान या उनके परिवार का कोई भी सदस्य बीते असेसमेंट ईयर में टैक्सपेयर न हो।
  • कृषि भूमि का इस्तेमाल सिर्फ कृषि कामों के लिए किया जाना चाहिए।
  • आवेदक सीमांत और लघु किसानों की श्रेणी में आना चाहिए।

आपको बता दें कि अगर पीएम किसान सम्मान निधि योजना से जुड़ा कोई सवाल है तो इसके बारे में हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है। लोग 155261/011-24300606 पर कॉल करके अपनी सवाल पूछ सकते हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ