PM Kisan 16th Installment: आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए कई योजनाओं को पेश किया जाता है। इन योजनाओं का लाभ केंद्र और राज्य सरकार की ओर से लोगों को दिया जाता है। इन्हीं योजनाओं में से एक जरूरतमंद किसानों के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना है, जिसकी अब तक 15 किस्त आ चुकी है। हालांकि, 16वीं किस्त का कई किसानों को बेसब्री से इंतजार है।
अगर आप भी पीएम किसान योजना का लाभ उठाते हैं और इंतजार कर रहे हैं कि कब तक 16वीं किस्त के पैसे आएंगे? तो आइए जानते हैं कि 16वीं पीएम किसान किस्त कब तक आएगी? कैसे अपनी किस्त का अपडेट स्टेटस चेक कर सकते हैं? और किस्त न मिलने पर कैसे और कहां शिकायत कर सकते हैं?
क्या है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना?
अगर आप पीएम किसान योजना के लाभार्थी हैं तो जाहिर है कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना क्या है? इसके बारे में जानते होंगे, लेकिन अगर फिर आप इस योजना से अनजान हैं तो आपको बता दें कि केंद्र सरकार की ओर से किसानों की आर्थिक मदद के लिए ये योजना उपलब्ध है। पीएम किसान योजना के तहत लाभार्थियों को सालाना 6 हजार रुपये हर तीसरे महीने में 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों के साथ दिए जाते हैं।
कब तक आएगी पीएम किसान योजना की 16वीं किस्त?
देश भर के 11 करोड़ लाभार्थी किसान हैं जो पीएम किसान योजना का फायदा उठाते हैं। लोगों तक 15वीं किस्त पहुंच चुकी है, लेकिन 16वीं किस्त के पैसे आने बाकी हैं। हालांकि, 16वीं किस्त को कब तक लाभार्थियों के बैंक खाते में ट्रांसफर किया जाएगा, इसे लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है।
प्रधानमंत्री किसान योजना
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फरवरी के आखिरी दिन तक या मार्च महीने में पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 16वीं किस्त किसानों के बैंक खाते में ट्रांसफर की जा सकती है।
पीएम किसान की 16वीं किस्त स्टेट कैसे चेक करें?
- सबसे पहले प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के ऑफिशियल वेबसाइट (PM Kisan) पर जाना होगा।
- इसके बाद आपको बेनिफिशियरी स्टेटस के ऑप्शन को चुनना होगा।
- इसके बाद आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या फोन नंबर दर्ज करना होगा।
- इसके बाद बॉक्स में कैप्चा कोड को एंटर कर दें।
- अब सबमिट बटन पर टैप करें और फिर आपको अपना स्टेट्स शो हो जाएगा।
- यहां से आप देख सकेंगे कि आप योजना के लिए एलिजिबल है या नहीं।
- आप नीचे दिख रहे यस और नो से पता कर पाएंगे की योजना के पात्र है या नहीं।
किस्त का लाभ पाने के लिए ये काम करवाना जरूरी
- किस्त का फायदा उठाने वालों के लिए जरूरी है कि वो अपना ई-केवाईसी जरूर करा लें।
- अपने बैंक खाते से आधार कार्ड को जरूर लिंक करा लें।
- आधार कार्ड से बैंक खाते को लिंक न करने पर आपकी किस्त के पैसे अटक सकते हैं।
- पीएम किसान योजना के लाभार्थियों के लिए भू-सत्यापन (Geo-Verification) करवाना जरूरी है। ऐसा न करवाने वालों के बैंक में किस्त के पैसे आने अटक सकते हैं।
ये भी पढ़ें- लेन-देन न करने पर बैंक खाते के सारे पैसे हो जाएंगे खाली, जानें नियम
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
9 hrs ago8 रुपये प्रति लीटर तक महंगा होगा दूध, राज्य सरकार का बड़ा फैसला
13 hrs agoजुलाई-सितंबर तिमाही में 7.35% रहेगी भारत की GDP ग्रोथ: वित्त मंत्रालय
14 hrs agoअंबुजा सीमेंट्स Q2 नतीजे जारी, 9197 करोड़ रुपये रहा रेवेन्यू, जानें अपडेट
15 hrs agoसेंसेक्स में 600 अंकों की तूफानी तेजी, जानिए बाजार में अचानक उछाल की वजहें
17 hrs agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
19 hrs agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
19 hrs agoचीन में फूटा AI का बुलबुला, 4 महीने में स्वाहा हुए 40 लाख करोड़ रुपये
21 hrs agoप्लास्टिक नोट को सरकार से मंजूरी, छपेंगे 10 और 20 रुपये के 1 अरब पॉलिमर नोट
22 hrs agoपीएम किसान की 24वीं किस्त कल होगी जारी, आज ही चेक कर लें अपना स्टेटस
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines