PM Kisan 14th Installment : देशभर के 10 करोड़ से ज्यादा पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थी किसानों के लिए अच्छी खबर है। प्रधानमंत्री किसान योजना की 14वीं किस्त का उनका इंतजार बस खत्म होने ही वाला है। जल्द ही केंद्र सरकार किसान भाइयों के खाते में पीएम किसान सम्मान योजना की 14वीं किस्त का पैसा ट्रांसफर कर सकती है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रधानमंत्री किसान योजना की 14वीं किस्त का पैसा किसानों के खाते में इस महीने में ही आ जाएगा। हालांकि, सरकार की तरफ से अब तक 14वीं किस्त जारी करने को लेकर कोई आधिकारिक अपडेट सामने नहीं आई है। इससे पहले कयास लगाए जा रहे थे कि 30 जून सरकार किसानों के खाते में 14वीं किस्त का पैसा ट्रांसफर कर सकती है। लेकिन ऐसा हुआ। अब खबरें आ रही है कि इस महीने यानी जुलाई महीने के तीसरे या फिर चौथे सप्ताह में किसान भाइयों के खाते में पैसा आ जाएगा।
जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं किसानों के खाते में 14वीं किस्त का पैसा ट्रांसफर करेंगे। हालांकि, अभी इसका कोई आधिकारिक ऐलाना या फिर पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन कयासों का बाजार गर्म है। इससे पहले खुद प्रधानमंत्री मोदी ने 13वीं किस्त का पैसा 27 फरवरी 2023 को किसानों के खाते में ट्रांसफर किया था।
यह भी पढ़ें- 7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों की लगेगी लॉटरी, जुलाई महीने से ही इतनी बढ़ जाएगी सैलरी !
आपको बता दें कि सरकार पात्र किसानों को प्रति वर्ष 6000 की आर्थिक सहायता करती। यह पैसा केंद्र सरकार 2000-2000 रुपये 3 किश्तों में देती है। इसकी पहली किस्त अप्रैल से जुलाई, दूसरी किश्त अगस्त से नवंबर तक और तीसरी किस्त दिसंबर से मार्च के बीच किसानों के खाते में भेजी जाती है।
केंद्र सरकार की ये है सबसे महत्वाकांक्षी योजना
दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ये सबसे महत्वाकांक्षी योजना है। प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी ने दिसंबर 2018 में पीएम किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Yojana) शुरू की थी। यह नरेंद्र मोदी सरकार के तहत एक केंद्रीय योजना है, जिसका मकसद उन किसान परिवारों को वित्तीय सहायता प्रदान करना है जिन्हें सहायता की जरूरत है। पूरी तरह से सरकार समर्थित योजना, पीएम किसान सम्मान निधि योजना उन सभी किसानों के परिवारों के लिए लागू है जिनके पास सीमित भूमि है।
यह भी पढ़ें- Gold Price Update : सोना खरीदारों की चमकी किस्मत, 3000 रुपये भी ज्यादा सस्ता हुआ
इस योजना के तहत किसानों को साल में 2000-2000 रुपये की तीन किस्तों में कुल 6,000 रुपये दी जाती है। इस योजना के तहत पहली किस्त 1 अप्रैल से 31 जुलाई के बीच में दी जाती है, जबकि दूसरी किस्त 1 अगस्त से 30 नवंबर के बीच में दी जाती है। वहीं, सरकार तीसरी किस्त का पैसा 1 दिसंबर से 31 मार्च के बीच में ट्रांसफर करती है।
आपको बात दें इस योजना के नियमों बदलाव करते हुए सरकार ने उलाभार्थियों खातों का Know-your-Customer (KYC) से ना जुड़ा होना अनिवार्य कर दिया है। जिन लोगों का केवाईसी नहीं हुआ था उनके खाते में 13वीं किस्त का पैसा नहीं आया। यदि आपने भी अपना ई-केवाईसी नहीं कराया है तो जल्द करवा लें, वरना आपके खाते में 14वीं किस्त का भी पैसा नहीं आएगा।
ऐसे अपडेट करें ऑनलाइन eKYC
पीएम-किसान की आधिकारिक वेबसाइट www.pmkisan.gov.in पर जाएं।
इसके बाद होमपेज के दाएं तरफ ईकेवाईसी विकल्प पर क्लिक करें।
अब अपना आधार कार्ड नंबर और कैप्चा कोड डालें और सर्च पर क्लिक करें।
इसके बाद आधार कार्ड से जुड़ा मोबाइल नंबर दर्ज करें।
‘Get OTP’ पर क्लिक करें और दिए गए बॉक्स में OTP दर्ज करें।
अभी पढ़ें – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहां पढ़ें
संबंधित खबरें
रिलायंस जियो के IPO को लेकर मन में है कई सवाल? यहां जानें सारे जवाब
36 mins ago21 अक्टूबर से खुलेगा Jio IPO, ग्रे मार्केट में प्रीमियम जारी
1 hr ago21 अक्टूबर को खुलेगा सबसे बड़ा आईपीओ, निवेश से पहले पढ़ें ये 5 बातें
3 hrs agoदिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को तोहफा! मिलेगा 6908 का बोनस
5 hrs ago'प्रतिस्पर्धा का स्वागत...', रिलायंस ने एलन मस्क के आरोपों का दिया जवाब
6 hrs agoसोना-चांदी एक्सपोर्ट करने वालों को झटका! सरकार ने घटाई ड्यूटी ड्रॉबैक दरें
6 hrs agoEPFO ने बढ़ाई PF जमा करने की डेडलाइन, सितंबर की ECR फाइलिंग 31 अक्टूबर तक
10 hrs agoUP चुनाव से पहले योगी सरकार का महा प्लान, किसानों को मिलेगा सस्ता लोन
11 hrs agoपेट्रोल डीजल पर विंडफॉल टैक्स बदला, जानें दिल्ली से मुंबई तक आज के रेट्स
11 hrs ago'दशकों के लिए निर्माण करते हैं हम', ईशा अंबानी ने बताया क्यों शुरू हुआ जियो
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines