---विज्ञापन---

बिजनेस angle-right

Today Petrol Diesel Price: आज पेट्रोल-डीजल के दाम कहां बढ़े और कहां घटे, जानें नई कीमतें

Petrol Diesel Price Today: आज दिन रविवार के लिए पेट्रोल और डीजल के दाम जारी हो गए हैं। जानिए आज देश में पेट्रोल-डीजल कितने रुपये प्रति लीटर बिकेगा?

---विज्ञापन---

Today 21 January 2024 Petrol-Diesel Price: आज रविवार सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतें जारी हुई हैं, लेकिन आज तेल के दाम स्थिर हैं। इसका मतलब यह है कि तेल की कीमतों में आज ज्यादा बदलाव नहीं देखा गया है। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के जो दाम होते हैं, उसके अनुसार ही पेट्रोल-डीजल की कीमतें तय की जाती हैं। आज देश के चारों महानगरों, उत्तर प्रदेश, दिल्ली-NCR समेत कई शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम क्या हैं, आइए जानते हैं…

 

---विज्ञापन---

चारों महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम (प्रति लीटर)

  • दिल्ली- पेट्रोल 96.72 रुपये, डीजल 89.62 रुपये
  • मुंबई- पेट्रोल 106.31 रुपये, डीजल 94.27 रुपये
  • कोलकाता- पेट्रोल 106.03 रुपये, डीजल 92.76 रुपये
  • चेन्नई- पेट्रोल 102.63 रुपये, डीजल 94.24 रुपये

अन्य शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम (प्रति लीटर)

  • नोएडा- पेट्रोल 96.69 रुपये, डीजल 89.86 रुपये
  • गुरुग्राम- पेट्रोल 97.10 रुपये, डीजल 89.96 रुपये
  • बेंगलुरु- पेट्रोल 101.94 रुपये, डीजल 87.89 रुपये
  • चंडीगढ़- पेट्रोल 96.20 रुपये, डीजल 84.26 रुपये
  • हैदराबाद- पेट्रोल 109.66 रुपये, डीजल 97.82 रुपये
  • जयपुर- पेट्रोल 108.48 रुपये, डीजल 93.72 रुपये
  • पटना- पेट्रोल 107.24 रुपये, डीजल 94.04 रुपये
  • लखनऊ- पेट्रोल 96.58 रुपये, डीजल 89.77 रुपये

यह भी पढ़ें: Bank Holiday List: 21 जनवरी से 28 जनवरी तक बंद रहेंगे बैंक! यहां देखें पूरी लिस्ट

---विज्ञापन---

घर बैठे ऐसे पता करें पेट्रोल-डीजल की कीमतें

पेट्रोल और डीजल के दाम पता करने के लिए पेट्रोल पंप तक जाने की जरूरत नहीं है। आज घर बैठे भी पेट्रोल-डीजल के हर रोज के दामों का अपडेट जान सकते हैं। सबसे पहले तो अपने शहर के पेट्रोल पंप डीलर के कोड से तेल का दाम जान सकते हैं। इसके लिए आपको https://iocl.com/petrol-diesel-price पर लॉग इन करना होगा।

इसके अलावा आप इंडियन ऑयल की मोबाइल ऐप फोन में डाउनलोड कर लेंगे तो पेट्रोल-डीजल के प्राइस जान पाएंगे। शहर का कोड और RSP लिखकर नंबर 92249-92249 पर मैसेज भेजें। शहर का कोड और HP लिखकर 92249-92249 नंबर पर मैसेज भेजें। भारत पेट्रोलियम कंपनी के पेट्रोल-डीजल प्राइस आपको नंबर 92231-12222 पर मैसेज भेजकर मिलेंगे। इसके लिए RSP और शहर का कोड लिखकर पर SMS करें।

---विज्ञापन---

First published on: Jan 21, 2024 08:30 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं एमफिल कोर्स किया है। 13 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री से जुड़ी हूं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के माल‍िकाना हक वाले News 24 हिंदी डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हूं। चीफ सब एडिटर की भूमिका निभाते हुए यहां की कोर टीम का हिस्सा हूं। नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम, फीचर आदि टॉपिक कवर करती हूं। घूमने, खाने और शॉपिंग की शौकीन खुशबू को नए ट्रेंड, नई जगह और ऐडवेंचर की तलाश रहती है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola