हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Petrol Diesel Price Today: दिल्ली समेत इन जगहों पर क्या सस्ता हुआ है पेट्रोल-डीजल? जानें ईंधन की नई कीमत

Petrol Diesel Price Today 29 March 2024: दिल्ली, मुंबई समेत अन्य जगहों पर पेट्रोल और डीजल की कीमत आज यानी 29 मार्च, शुक्रवार को क्या है? आपके शहर में प्रति लीटर ईंधन कितने रुपये में मिल रहा है, आइए इसके बारे में जानते हैं।

विज्ञापन
पेट्रोल डीजल की कीमत

Petrol Diesel Price Today 29 March 2024: मार्च का महीना जल्द समाप्त होने वाला है और इस महीने की समाप्ति से पहले लोगों को कई राज्यों की सरकार ने ईंधन की कीमत में राहत दी है। कुछ दिनों पहले पेट्रोल और डीजल की कीमत 2 रुपये कम की गई थी। ऐसे में नई दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपये से गिरकर 94.72 रुपये कर दी गई। जबकि, मुंबई में ईंधन के दाम 106.31 रुपये से कम करके 104.21 रुपये किए गए। हर दिन की तरह 29 मार्च, शुक्रवार के लिए भी तेल कंपनियों ने ईंधन के ताजा दाम जारी कर दिए हैं। आइए जानते हैं कि भारत के अन्य शहरों में पेट्रोल और डीजल की नई कीमत क्या है?

चार महानगरों में ईंधन की कीमत

  1. दिल्ली में प्रति लीटर पेट्रोल की कीमत 94.72 रुपये और प्रति लीटर डीजल की कीमत 87.62 रुपये है।
  2. मुंबई में प्रति लीटर पेट्रोल की कीमत 104.19 रुपये और डीजल की कीमत 92.13 रुपये है।
  3. कोलकाता में प्रति लीटर पेट्रोल की कीमत 103.93 रुपये डीजल की कीमत 90.74 रुपये है।
  4. चेन्नई में प्रति लीटर पेट्रोल की कीमत 100.73 रुपये में प्रति लीटर डीजल की कीमत 92.32 रुपये है।

आपके शहर में ईंधन की नई कीमत?

शहर पेट्रोल के दाम डीजल के दाम
नोएडा 94.71 87.81
गाजियाबाद 94.65 87.75
गुरुग्राम 97.18 90.05
लखनऊ 94.65 87.76
आगरा 94.49 87.55
मथुरा 94.55 87.61
मेरठ 94.55 87.64
जयपुर 108.48 93.69
प्रयागराज 95.47 88.63
वाराणसी 94.76 87.90
अयोध्या 97.03 90.22
कानपुर 96.71 90.13
पटना 105.18 92.04

रोजाना जारी होती है ईंधन की नई कीमत

सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियां (OMCs) रोजाना पेट्रोल और डीजल के दाम का संशोधन कर उनके रेट को अपडेट करती है। साल 2022 में पेट्रोल-डीजल के दाम में सबसे बड़ा बदलाव हुआ था। इसके बाद एक दो रुपये या लोकल टैक्स के कारण शहरों में ईंधन के दाम कम-ज्यादा होते रहते हैं।

ये भी पढ़ें- 31st March Deadline: न करें देरी; 31 मार्च से पहले निपटा लें ये 6 काम

विज्ञापन

घर बैठें चेक करें ईंधन के दाम

आप अपने मोबाइल फोन से ईंधन के नए रेट चेक कर सकते हैं। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया, हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन और भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड की वेबसाइट से आप पेट्रोल-डीजल के नए रेट चेक कर सकते हैं।

इंडियन ऑयल के 9224992249 नंबर पर SMS करके ईंधन रेट चेक कर सकते हैं। इसके लिए RSP और शहर का पिन कोड लिखकर मैसेज भेजें। ठीक इस तरह का मैसेज बीपीसीएल के 9223112222 नंबर पर भेजकर ईंधन के रेट का पता कर सकते हैं। एचपीसीएल के 9222201122 पर HPPrice और शहर का पिन कोड SMS करके ईंधन का रेट चेक कर सकते हैं।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola