हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Petrol Diesel Price Today: दिल्ली से लेकर पटना तक, कितने रुपये लीटर मिल रहा पेट्रोल-डीजल? जानिए

Petrol Diesel Price Today 12 June 2024: दिल्ली, मुंबई, पटना समेत उत्तर प्रदेश में आज यानी 12 जून को पेट्रोल और डीजल कितने रुपये लीटर के साथ मिल रहा है? आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

विज्ञापन
पेट्रोल डीजल की कीमत

Petrol Diesel Price Today 12 June 2024: भारतीय तेल कंपनियों द्वारा पेट्रोल और डीजल की कीमत का संशोधन करके नए रेट को सभी के बीच जारी कर दिया जाता है। ये कीमतें इंटरनेशनल बाजार में क्रूड ऑयल के हिसाब से तय की जाती है। आज यानी 12 जून बुधवार को पेट्रोल और डीजल की कीमत समान है। राष्ट्रीय स्तर पर किसी तरह का कोई बदलाव नहीं हुआ है। जबकि, देश के अलग अलग राज्यों और शहरों में टैक्स के कारण ईंधन की कीमत अलग अलग हो जाती है। आइए जानते हैं कि महानगरों के अलावा देश के अन्य जगहों पर कितने रुपये लीटर के साथ पेट्रोल और डीजल मिल रहा है।

महानगरों में प्रति लीटर पेट्रोल की कीमत?

देश के महानगरों में अलग-अलग कीमत के साथ पेट्रोल मिलता है। दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 94.76 रुपये, मुंबई में पेट्रोल की कीमत 104.19 रुपये, चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 100.73 रुपये, कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 103.93 रुपये और बेंगलुरु में पेट्रोल की कीमत 99.82 रुपये है।

महानगरों में प्रति लीटर डीजल की कीमत?

देश के महानगरों में अलग-अलग कीमत के साथ डीजल मिलता है। दिल्ली में डीजल की कीमत 87.66 रुपये, मुंबई में डीजल की कीमत 92.13 रुपये, चेन्नई में डीजल की कीमत 92.32 रुपये, कोलकाता में डीजल की कीमत 90.74 रुपये और बेंगलुरु में डीजल की कीमत 85.92 रुपये है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- नहीं मिलेगा मुफ्त राशन, जल्द कराएं ये काम

क्या है आपके यहां पेट्रोल-डीजल की कीमत?

शहर पेट्रोल की कीमत डीजल की कीमत
नोएडा 94.66 87.76
गुड़गांव 94.90 87.76
लखनऊ 94.56 87.66
कानपुर 94.50 88.86
प्रयागराज 95.28 88.45
आगरा 94.47 87.53
वाराणसी 95.07 87.76
मथुरा 94.41 87.19
मेरठ 94.34 87.38
गाजियाबाद 94.65 87.75
गोरखपुर 94.97 88.13
पटना 106.06 92.87
जयपुर 104.85 90.32
हैदराबाद 107.41 95.65
बेंगलुरु 99.84 85.93
भुवनेश्वर 101.06 92.64
चंडीगढ़ 94.64 82.40

कैसे चेक करें ईंधन के रेट?

अगर आपका भी सवाल है कि पेट्रोल और डीजल की कीमत का पता कैसे घर बैठे किया जाता है? तो आपको बता दें कि इंडियन ऑयल के ऐप के माध्यम से आप अपने शहर में मिल रहे ईंधन की कीमत का पता कर सकते हैं। इसके अलावा एक सुविधा वेबसाइट के माध्यम से भी पेट्रोल और डीजल की कीमत का पता करने की है। इसके अलावा आप चाहें तो ईंधन की कीमत का पता आप भारतीय तेल कंपनियों के फोन नम्बर पर मैसेज भेजकर लगा सकते हैं।

विज्ञापन

इंडियन ऑयल के 9222201122 SMS नंबर पर आप अपने शहर का पिन कोड और RSP मैसेज कर सकते हैं। ऐसा ही मैसेज भारत पेट्रोलियम के 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं। हिंदुस्तान पेट्रोलियम के 9222201122 नंबर पर आप HP और अपने शहर का पिन कोड SMS कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें- Vi के 5 सस्ते रिचार्ज प्लान लॉन्च, वैलिडिटी के साथ कई बेनिफिट्स

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola