ईरान और इजराइल युद्धविराम के लिए राजी हो गए हैं, जिसका ऐलान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने किया है। इसका असर क्रूड ऑयल के दामों पर देखने को मिल रहा है। ब्रेंट क्रूड ऑयल फ्यूचर और यूएस WTI में भारी गिरावट आई है। इस ऐलान के बाद डॉलर कमजोर हुआ और जापान से लेकर वॉल स्ट्रीट तक के शेयरों के भाव चढ़ने लगे। कच्चे तेल के दामों में 4% गिरकर 65.75 डॉलर प्रति बैरल हो गए। पहले ही सोमवार को तेल 9% सस्ता हुआ था।
ट्रंप ने सोमवार को इस बार का ऐलान किया कि इजरायल और ईरान पूरी तरह सीजफायर के लिए मान गए हैं। अगर दोनों साइड पीस मेंटेन रखते हैं, तो वॉर ऑफिशियली 24 घंटे के बाद खत्म हो जाएगा, जिससे 12 दिन का कॉन्फ्लिक्ट एंड हो जाएगा। ट्रंप ने कहा कि दोनों कंट्रीज के बीच कॉन्फ्लिक्ट को खत्म करने के ऐम से ‘फुल और कॉम्प्रिहेंसिव’ सीजफायर अप्लाई होगा।
बाजारों में रौनक
S&P 500 के भाव 0.3% और नैस्डैक के भाव 0.5% बढ़ गए। जापान के निक्केई के भाव 38,905 तक पहुंच गए, जो उसके पिछले दिन के भाव 38,354 से काफी ऊपर है। सीज फायर की खबर से डॉलर की कीम गिर गई। जापानी येन की तुलना में 0.1% कमजोर होकर 145.92 येन पर आ गया। यूरो भी 0.1% चढ़कर 1.1589 डॉलर पर पहुंच गया।
ईरान, ओपेक में तीसरा सबसे बड़ा कच्चा तेल उत्पादक है, तनाव कम होने से अपने तेल निर्यात को बढ़ा सकता है और सप्लाई में आ रही रुकावट से बच सकता है। जो हाल के तेल के दामों में आई तेजी का सबसे बड़ा कारण बना है। इस बारे में IG के विश्लेषक टोनी सायकेमोर ने रॉयटर्स को बताया कि सीजफायर की खबर के साथ, देखने को मिल रह है कि पिछले हफ्ते कच्चे तेल की कीमत में जोखिम प्रीमियम लगभग पूरी तरह से खत्म हो गया है। कच्चे तेल के दाम गिरने से येन और यूरो को फायदा हुआ, क्योंकि जापान और यूरोपीय संघ तेल और प्राकृतिक गैस के आयात पर बहुत निर्भर हैं, वहीं अमेरिका तेल का निर्यातक देश है।
यह भी पढ़ें: अडाणी ग्रुप ने शुरू किया भारत का पहला ऑफ-ग्रिड ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट, कम होगी विदेशी ईंधन पर निर्भरता
संबंधित खबरें
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट बैन से छोटे कारोबारियों की क्यों बढ़ी चिंता?
3 hrs agoसब्जियों की महंगाई से बढ़ा दबाव, सितंबर में 5.54% पर पहुंचा रिटेल इंफ्लेशन
5 hrs ago8वां वेतन आयोग एक्शन में, दशहरा के तुरंत बाद बुलाई बड़ी बैठक, सैलरी पर मंथन
6 hrs agoगांव की जमीन का पट्टा कैसे मिलेगा? पूरा प्रोसेस आसान भाषा में
9 hrs agoभारतीय रईसों से ज्यादा कमा रहे अमीर देशों के सबसे गरीब लोग - वर्ल्ड बैंक
12 hrs ago12 से 18 अक्टूबर तक कितने दिन बंद रहेंगे बैंक? देखें पूरी लिस्ट
14 hrs ago'अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस' ने जीता SIDM चैंपियन अवार्ड 2026
1 day agoDollar के मुकाबले रुपया 96.78 पर लुढ़का, RBI ने उठाए कड़े कदम
2 days agoआखिर क्यों अटकी है कर्मचारियों की 8वें वेतन आयोग की बढ़ी हुई सैलरी? जानें
2 days agoपति की मौत के बाद पत्नी को कितनी EPFO पेंशन मिलेगी? बच्चों के लिए नियम
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines