तेजस एक्सप्रेस के संचालन को प्रभावित करेंगी नई Vande Bharat ट्रेनें, भारतीय रेलवे ने चिंता व्यक्त की

railway

नई दिल्ली: IRCTC ने गुरुवार को मुंबई-अहमदाबाद लाइन पर तेजस एक्सप्रेस और वंदे भारत ट्रेन के समय और मार्ग के टकराव पर चिंता व्यक्त की। घटनाक्रम के करीबी सूत्रों ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि आईआरसीटीसी ने अगस्त और सितंबर में दो पत्रों में कहा था कि समय में टकराव तेजस एक्सप्रेस की शुरुआत के उद्देश्य को विफल करेगा जो रेलवे की प्रीमियम कॉर्पोरेट ट्रेन है।

मार्ग पर तेजस एक्सप्रेस के संचालन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा

सूत्रों ने आगे कहा कि आईआरसीटीसी ने रेलवे बोर्ड को अवगत कराया है कि वंदे भारत एक्सप्रेस की शुरुआत से उसी मार्ग पर तेजस एक्सप्रेस के संचालन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। यात्री संख्या में संभावित नुकसान के डर से, आईआरसीटीसी ने रेलवे को बताया कि काफी प्रयासों और ट्रेन के किराए और सेवाओं दोनों में बदलाव के साथ ट्रेन के लिए ग्राहकों को जोड़ा है।

दोनों ट्रेनों की टाइमिंग

तेजस एक्सप्रेस जहां अहमदाबाद से सुबह 6:40 बजे प्रस्थान करती है और 1:05 बजे मुंबई पहुंचती है, वहीं दूसरी दिशा में यह मुंबई सेंट्रल से 3:45 बजे प्रस्थान करती है और 10:10 बजे अहमदाबाद पहुंचती है।

प्रस्तावित समय के अनुसार नई वंदे भारत एक्सप्रेस अहमदाबाद से सुबह 7:25 बजे प्रस्थान करेगी और दोपहर 1:30 बजे मुंबई पहुंचेगी। दूसरी दिशा में, यह मुंबई सेंट्रल से दोपहर 2:40 बजे प्रस्थान करेगी और रात 9:05 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी।

दोनों ट्रेनों का अंतर कम

दोनों ट्रेनों का अंतर दोनों दिशाओं में 45 मिनट से 75 मिनट तक होगा और वंदे भारत एक्सप्रेस का रन टाइम भी कम होगा। तेजस एक्सप्रेस की तुलना में दोनों तरफ से लगभग यह 6.25 से 6.50 घंटे लगाएगी। इस प्रकार तेजस को जिस कद तक पहुंचाया उसको और अधिक प्रभावित करेगा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ