हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Multibagger Penny Stock Ceenik Exports : शेयर हो तो ऐसा, 1 साल में 1 लाख रुपये बना दिए 60 लाख

Multibagger Penny Stock Ceenik Exports : काफी निवेशक पेनी स्टॉक में निवेश करना पसंद करते हैं। वह इसलिए कि इनमें निवेश करके कम समय में अच्छा रिटर्न मिल जाता है। हालांकि यह काफी जोखिमभरा भी होता है। ऐसे ही एक पेनी स्टॉक ने एक साल में निवेशकों की झोली भर दी है।

विज्ञापन
पेनी स्टॉक्स में निवेश करना काफी जोखिमभरा होता है।

Multibagger Penny Stock Ceenik Exports : पेनी स्टॉक बहुत कम समय में बहुत बड़ा रिटर्न दे देते हैं। यही कारण है कि ये निवेशकों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। हालांकि इनमें निवेश करना काफी जोखिमभरा होता है क्योंकि ये जितनी तेजी से बढ़ते हैं, उतनी ही तेजी से धड़ाम भी होते हैं। इसलिए काफी एक्सपर्ट इनमें निवेश करने से बचने की सलाह देते हैं। अगर पेनी स्टॉक से मिले रिटर्न की बात की जाए तो एक पेनी स्टॉक ऐसा है जिसमें 1 साल में जबरदस्त रिटर्न दिया है।

पेनी स्टॉक्स में निवेश करना काफी जोखिमभरा होता है।

1 लाख के बना दिए 60 लाख रुपये

हम जिस पेनी स्टॉक की बात कर रहे हैं उसका नाम Ceenik Exports India Ltd है। यह कंपनी कपड़ों से जुड़ा करोबार करती है। साथ ही कपड़ों को रंगने और उनके प्रिंट करने का भी काम करती है। इस कंपनी के शेयर की बात करें तो इसने एक साल में करीब 6000 फीसदी (5933.52 फीसदी) का रिटर्न दिया है। अगर आपने 1 साल पहले इस कंपनी के 1 लाख रुपये के शेयर खरीदे होते तो आज इनसे 60 लाख रुपये का फायदा हो चुका होता।

विज्ञापन

648 रुपये पर है शेयर

Ceenik Exports कंपनी का शेयर इस समय 648 रुपये पर है। एक साल पहले इसकी कीमत 10.74 रुपये थी। वहीं अगर इससे मिले 5 साल के रिटर्न की बात करें तो यह 8092 फीसदी पहुंच गया है। ऐसे में अगर किसी निवेशक ने 5 साल पहले इसमें 1 लाख रुपये निवेश किए होते तो आज वह करीब 80 लाख रुपये हो चुके होते।

यह भी पढ़ें : IPO से जुड़ी इन बेसिक बातों को जानते हैं आप? आज से इन कंपनियों में रकम लगाने का मौका

विज्ञापन

एक्सपर्ट ने कहा- लॉन्ग टर्म निवेश से बचें

पेनी स्टॉक काफी जोखिम से भरे होते हैं। अगर आप किसी पेनी स्टॉक में निवेश करना चाहते हैं तो पहले कंपनी का आर्थिक रिकॉर्ड देख लें। शेयर मार्केट के एक्सपर्ट सुशील कुमार का कहना है कि अगर आप पेनी स्टॉक में निवेश करना चाहते हैं तो लंबे समय के लिए न करें। एक रिटर्न फिक्स करें और उतना रिटर्न मिलते ही निकल जाएं। सुशील कुमार बताते हैं कि अगर आपको फिर भी इसमें बने रहना है तो जो रिटर्न मिला है, उसी को लगाते रहें। हर महीने प्रॉफिट लेते रहें। ऐसे में अगर कभी इनकी कीमत गिरी भी तो उतना नुकसान नहीं होगा।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola