हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

ये है दुन‍िया का सबसे महंगा फल, कीमत है 24 लाख रुपये; जानें कैसा होता है स्‍वाद, क्‍यों है इतना महंगा?

Most Expensive Fruit in world: आप अगर फलों के शौकीन हैं तो आपको ये जानने में द‍िलचस्‍पी जरूर होगी क‍ि आख‍िर दुन‍िया का सबसे महंगा फल कौन सा है? आइये आपको उसके बारे में बताते हैं और साथ ही ये भी बताते हैं क‍ि उसका स्‍वाद कैसा होता है और क‍िस वजह से वह इतना महंगा होता है.

विज्ञापन

Most Expensive Fruits In The World: जब भी आपके द‍िमाग में महंगे खाने का ख्‍याल आता है, तो सबसे पहले क‍िस चीज के बारे में सोचते हैं? मैं बताती हूं… आप 100% क‍िसी महंगे रेस्‍टोरेंट या स्‍वाद‍िष्‍ट खाने के बारे में सोचते होंगे. लेक‍िन आपको ये जानकर हैरानी होगी क‍ि दुन‍िया में खाने की कोई सबसे महंगी चीज है, तो वो फल है. जी हां, आपने ब‍िल्‍कुल सही पढ़ा है. कुछ फलों के दाम इतने ज्‍यादा हैं क‍ि आप उस कीमत पर अच्‍छी खासी जमीन खरीद सकते हैं. इन फलों की ब‍िक्री नहीं नीलामी होती है.

क्‍या नवजात बच्‍चों के ल‍िए भी बनता है आधार कार्ड? जानें क्‍या है बाल आधार कार्ड और क्‍या हैं इसके फायदे?

आइये आपको आज एक ऐसे फल के बारे में बताते हैं, जो दुन‍िया का सबसे महंगा फ्रूट (most expensive fruit) है और इसकी कीमत जानकर आपको हैरानी तो होगी ही, साथ में आप ये भी जानना चाहेंगे क‍ि ऐसा क्‍या खास है इसमें?

विज्ञापन

दुन‍िया का सबसे महंगा फल कौन सा है (Most Expensive fruit on Earth)
दुन‍िया का सबसे महंगा फल युबारी किंग मेलन (Yubari King Melon) है. इस एक जोड़ा फल की कीमत 30000 डॉलर है. भारतीय रुपये में इसकी कीमत 24 लाख के आसपास होगी.

PM-Kisan 21st Installment: जल्‍द खत्‍म होगा इंतजार, इन किसानों को मिलेंगे 4000 रुपये! जानें

विज्ञापन

इस फल को जापान के होक्काइडो द्वीप पर उगाया जाता है. साल 2008 में, युबारी किंग मेलन्स का एक जोड़ा आश्चर्यजनक रूप से 30,000 डॉलर (24 लाख रुपये से ज्‍यादा) में बिका, जिससे यह विलासिता का प्रतीक बन गया.

क्‍यों महंगा है ये फल?
युबारी किंग खरबूजे कई कारणों से महंगे होते हैं, जिनमें जापान के होक्काइडो के युबारी क्षेत्र में सख्त और श्रम-गहन खेती शामिल है. इन कारणों में कम उपज, जहां हर पेड़ पर केवल सर्वोत्तम फल ही रखे जाते हैं, विशेष ग्रीनहाउस का उपयोग और रूप, आकार और मिठास के आधार पर अत्यधिक चयनात्मक ग्रेडिंग प्रक्रिया शामिल है.

विज्ञापन

15 नवंबर से बदल जाएंगे टोल प्लाजा के न‍ियम, ये गलती की तो देना होगा दोगुना टोल

टॉप 10 सबसे महंगे फलों की ल‍िस्‍ट (Top 10 Most Expensive Fruits List)

विज्ञापन
  1. युबारी किंग मेलन (जापान) – 24 लाख रुपये
  2. रूबी रोमन अंगूर (जापान) – 6 लाख रुपये
  3. डेनसुके तरबूज (जापान) – 5 लाख रुपये
  4. ताइयो नो तमागो आम (जापान) – 3 लाख रुपये
  5. हेलिगन अनानास (इंग्लैंड) – 1 लाख रुपये
  6. स्क्वायर तरबूज (जापान) – 60000 रुपये
  7. सेम्बिकिया क्वीन स्ट्रॉबेरी (जापान) – 7000 रुपये
  8. डेकोपोन साइट्रस (जापान) – 6000 रुपये
  9. सेकाई इची सेब (जापान) – 2000 रुपये
  10. बुद्ध के आकार के नाशपाती (चीन) – 700 रुपये

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola