हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

म‍िलें जयश्री उल्लाल से, दुनिया की सबसे अमीर भारतीय प्रोफेशनल मैनेजर; सुंदर पिचाई से ज्‍यादा है इनकी नेटवर्थ

जयश्री उल्‍लाल की नेटवर्थ (Jayshree Ullal Net Worth 2025) सुंदर प‍िचाई (Sunder Pichai) और सत्‍य नडेला (Satya Nadela) से कहीं ज्‍यादा है. जानें कौन है जयश्री उल्‍लाल, ज‍िसकी दुन‍ियाभर में चर्चा हो रही है और उन्‍होंने क‍िस तरह इतनी नेटवर्थ बनाई?

विज्ञापन

Jayshree Ullal Net Worth: वो जमाने गए जब टेक्नोलॉजी और कॉर्पोरेट जगत में महिलाओं की हिस्सेदारी बेहद कम थी. अब धीरे-धीरे मह‍िलाएं इस क्षेत्र में भी अपनी योग्‍यता साब‍ित र रही हैं और जयश्री उल्लाल का नाम इस क्षेत्र में सबसे ऊपर आ गया है. हरून इंडिया रिच लिस्ट 2025 (Hurun India Rich List 2025) के अनुसार, अरीस्ता नेटवर्क्स की सीईओ जयश्री उल्लाल अब भारत की सबसे अमीर प्रोफेशनल मैनेजर (richest Indian manager) बन गई हैं.

जानें कौन है जयश्री उल्‍लाल
जयश्री उल्लाल का जन्म लंदन में हुआ और उनकी परवरिश नई दिल्ली में हुई. उन्होंने सैन फ्रांसिस्को स्टेट यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बैचलर डिग्री और सांता क्लारा यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की. वह 2008 से अरिस्टा नेटवर्क्स (Arista Networks) की सीईओ और प्रेसिडेंट हैं और उन्होंने इस कंपनी को सिलिकॉन वैली की प्रमुख नेटवर्किंग कंपनियों में से एक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है.

सत्‍य नडेला और संदर प‍िचाई से ज्‍यादा हैं अमीर
उन्‍होंने 50,170 करोड़ रुपये की संपत्ति बनाई है. यानी देखा जाए तो माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला और गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई जैसी मशहूर हस्तियों से भी ज्‍यादा है. हुरुन रिपोर्ट के अनुसार, माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला की कुल संपत्ति 9,770 करोड़ रुपये है, जो जयश्री उल्लाल की तुलना में काफी कम है. सुंदर पिचाई इस सूची में 5,810 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ सातवें स्थान पर हैं. पेप्सिको की पूर्व सीईओ इंद्रा नूई 5,130 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ आठवें स्थान पर हैं.

विज्ञापन

जयश्री उल्लाल बनी मह‍िलाओं के बढ़ते प्रभाव का प्रतीक
हुरुन लिस्ट के अनुसार, जयश्री उल्लाल न केवल एक प्रोफेशनल मैनेजर हैं, बल्कि वे भारत की सबसे अमीर महिलाओं (richest Indian woman) में से भी हैं. उन्होंने नायका की फाल्गुनी नायर और जोहो की राधा वेम्बु को भी पीछे छोड़ दिया है. इस उपलब्धि ने उन्हें ग्लोबल टेक्नोलॉजी इंडस्ट्री में महिलाओं के बढ़ते प्रभाव का प्रतीक बना दिया है.

जयश्री ने कैसे बढ़ाई अपनी नेटवर्थ
उनकी भारी भरकम नेटवर्थ (Jayshree Ullal net worth 2025) का मुख्य कारण अरिस्टा नेटवर्क्स में उनकी 3 प्रतिशत हिस्सेदारी और कंपनी की शानदार ग्रोथ है. फोर्ब्स के अनुसार, 2024 में अरिस्टा नेटवर्क्स की वैल्यू बढ़कर 7 बिलियन डॉलर हो गई, जिससे जयश्री उल्लाल की नेटवर्थ (richest Indian-origin woman in the US) में भी काफी बढ़ोतरी हुई. अरिस्टा नेटवर्क्स सिलिकॉन वैली की सबसे सफल नेटवर्किंग कंपनियों में से एक बन गई है और जयश्री उल्लाल के नेतृत्व में इसने ग्लोबल टेक्नोलॉजी मार्केट में एक मजबूत स्थिति हासिल की है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola