Lok Sabha Election Result 2024 Gold Rates: देश में आम चुनाव का अंतिम चरण शनिवार को खत्म होने के साथ ही रिजल्ट के एग्जिट पोल भी सामने आ गए हैं, जिसमें भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए को पूर्ण बहुमत मिलता दिखाई दे रही है। अब चुनाव आयोग 4 जून को लोकसभा चुनाव के नतीजे घोषित करेगा। इसे लेकर पहले ही मार्केट में काफी ज्यादा उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है।
शेयर मार्केट में लगातार उछाल
शेयर मार्केट में तो सेंसेक्स कभी ऑल टाइम हाई लगा रहा है तो कभी-कभी एक ही दिन में 500 पॉइंट से ज्यादा की गिरावट भी देखने को मिल रही है। इसी बीच इन्वेस्टर्स कमोडिटी और शेयर मार्केट पर नजर बनाए हुए हैं। एक्सपर्ट्स का कहना है कि लोकसभा चुनाव के नतीजों का सीधा असर सोने की कीमतों पर देखने को मिल सकता है। शेयर मार्केट में भी जबरदस्त उछाल आने की उम्मीद है।
ये भी पढ़ें- Gold Silver Rate: सोना-चांदी के क्या हैं रेट
सोने की कीमतों में फिर आएगा उछाल?
अगर बात करें 2019 की तो उस वक्त भी जब नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सत्ता में आई थी तो सोने की कीमतों में जबरदस्त उछाल आया था। उस समय गोल्ड के रेट बढ़कर 35,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए थे। इस बार भी ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि सोना फिर से महंगा हो सकता है। शेयर मार्केट के साथ साथ गोल्ड के रेट में भी तेजी आ सकती है।
2019 के बाद कितने बढ़े सोने के भाव?
- 2019 के एलेक्शंस के बाद सोने की कीमतें 35,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई थी।
- 2020 में गोल्ड का रेट 48,651 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।
- 2021 में कोरोना काल के दौरान भी सोने की कीमतें स्थिर (लगभग 48 हजार) देखने को मिली।
- 2022 की शुरुआत के साथ गोल्ड के प्राइस फिर से बढ़कर 52,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए।
- 2023 के आते आते गोल्ड का रेट 64,490 रुपये प्रति 10 ग्राम को टच कर गया।
- 2024 के इलेक्शन रिजल्ट्स से दो दिन पहले गोल्ड का प्राइस 74,355 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बना हुआ है।
संबंधित खबरें
उत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
54 mins ago62 पैसे की लंबी छलांग लगाकर 95.16 पर पहुंचा रुपया, जानें क्यों आई रिकवरी
1 hr agoदुनिया में मंदी, भारत में तेजी! IMF ने बढ़ाकर 7% किया देश की GDP का अनुमान
3 hrs ago16 Oct से बदलेगा CRR का नियम, आपकी EMI पर क्या असर होगा? जानें
5 hrs agoजंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट बैन से छोटे कारोबारियों की क्यों बढ़ी चिंता?
16 hrs agoसब्जियों की महंगाई से बढ़ा दबाव, सितंबर में 5.54% पर पहुंचा रिटेल इंफ्लेशन
18 hrs ago8वां वेतन आयोग एक्शन में, दशहरा के तुरंत बाद बुलाई बड़ी बैठक, सैलरी पर मंथन
19 hrs agoगांव की जमीन का पट्टा कैसे मिलेगा? पूरा प्रोसेस आसान भाषा में
22 hrs agoभारतीय रईसों से ज्यादा कमा रहे अमीर देशों के सबसे गरीब लोग - वर्ल्ड बैंक
1 day ago12 से 18 अक्टूबर तक कितने दिन बंद रहेंगे बैंक? देखें पूरी लिस्ट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines