अडानी की तरह RIL के धीरुभाई अंबानी को भी किया था बर्बाद, जानें पूरा मामला
Edited By Amit Kasana

धीरू भाई अंबानी
Edited By Amit Kasana

धीरू भाई अंबानी
Reliance: हिंडनबर्ग रिसर्च की हालिया रिपोर्ट ने उद्योगपति गौतम अडानी की कंपनियों के शेयरों को नुकसान पहुंचाया है। यह पहली बार नहीं है जब किसी खबर ने उद्योगपति पर असर डाला है। इससे पहले ऐसी की एक अफवाह ने रिलायंस के संस्थापक धीरुभाई अंबानी को भी बर्बाद किया था।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रिलायंस ने साल 1977 में आईपीओ लाने का फैसला किया था। उस समय धीरूभाई अंबानी निजी सेक्टर में बड़ा नाम थे। अक्टूबर 1977 में रिलायंस की शेयर बाजार में लिस्टिंग के 1 साल के अंदर इसके शेयर का भाव ₹50 पर पहुंच गया। साल 1980 में यह ₹104 पर चला गया। बताते हैं साल 1982 में रिलायंस का शेयर जब ₹186 था तो मंदड़ियों के एक समूह ने रिलायंस को नुकसान पहुंचाने की योजना बनाई।
और पढ़िए – एक दिन की तेजी के बाद फिर लुढ़का शेयर बाजार, आज के टॉप गेनर हिन्डाल्को तो अदानी इंटरप्राइजेज पर दवाब
रिलायंस के विरोधी ग्रुप ने बाजार में अफवाह फैला दी कि रिलायंस का शेयर ₹120 पर आ गया है। जिसके बाद रिलायंस का भाव 8 फीसदी गिर गया। लेकिन धीरूभाई ने इस संकट के समय में अपने विदेशी पार्टनर्स की मदद ली। जैसे ही शॉर्ट सेलिंग शुरू हुई उन लोगों ने 150 रुपए में शेयर खरीदे। जब डिलिवरी सेटलमेंट की बारी आई तो धीरूभाई ने ऊंचे भाव पर शेयर दिए।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: