Rajesh Bharti
Read More
---विज्ञापन---
What is Quiet Firing : काफी कंपनियां समय-समय पर एम्प्लॉई को निकालती हैं और नई भर्ती करती हैं। इसमें एम्प्लॉई को निकालने का जो तरीका होता है, वह काफी अजीब होता है। सोशल मीडिया पर कंपनियों के इस तरीके पर सवाल भी उठते रहते हैं। इस तरीके में कंपनियां उस एम्प्लॉई का काम करना दुश्वार कर देती हैं, जिसे निकालना होता है। इसमें कंपनियां सीधे तरीके से एम्प्लॉई को नहीं निकालतीं, बल्कि दूसरे ऐसे तरीके आजमाती हैं जिनसे मजबूर होकर एम्प्लॉई खुद ही जॉब छोड़ देता है।
कई बाद कोई एम्प्लॉई बॉस के निशाने पर आ जाए तो वह भी Quiet Firing का शिकायत होता है। सैलरी न बढ़ाना, काम करने के बावजूद काम न करने का कहना, काम में छोटी-छोटी गलतियां निकालना, थोड़ा-सा देर से आने पर डांटना आदि चीजें शामिल होती हैं। ये वे सारी चीजें होती हैं, जिनसे एम्प्लॉई परेशान हो जाता है। इस बार वह ऐसी स्थिति को संभाल नहीं पाता और टेंशन में आ जाता है। बाद में वह परेशान होकर जॉब छोड़ देता है।
यह भी पढ़ें : EPF Vs PPF: ऑनलाइन कैसे निकाल सकते हैं पैसा, जानिए प्रोसेस
कई बार एम्प्लॉई Quiet Firing का शिकार अपने बॉस की तरफ से ही होता है। ऐसे में कंपनी में ऊपर लेवल पर बात करने से बात बन भी जाती है। वैसे भी जब कोई पुराना एम्प्लॉई कंपनी छोड़कर जाता है तो कंपनी के लिए उसकी जगह नया एम्प्लॉई लाना काफी चैलेंजभरा होता है। इसमें कंपनी का न केवल पैसा खर्च होता है बल्कि समय भी ज्यादा लग सकता है। साथ ही कंपनी के काम पर भी प्रभाव पड़ता है। जो नया एम्प्लॉई आता है, उसे कंपनी के काम में ढलने में कुछ समय लग सकता है। ऐसे में कंपनियां अपने अच्छे एम्प्लॉई को खोना नहीं चाहतीं।
न्यूज 24 पर पढ़ें बिजनेस, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।