नई दिल्ली: इस करवा चौथ 2022, आप अपनी पत्नी के लिए एक विशेष गिफ्ट की योजना बना सकते हैं। यह एक ऐसा निवेश है, जिससे आप हर महीने कमाई भी कर सकते हो। राष्ट्रीय पेंशन योजना में आप अपनी पत्नी के नाम से निवेश कर सकते हैं। यह योजना गिफ्ट के लिए एक बढ़िया विकल्प होगी।

विज्ञापन

राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (एनपीएस), जो भारत सरकार द्वारा शुरू की गई एक पेंशन सह निवेश योजना है। एनपीएस का उद्देश्य सुरक्षित और विनियमित बाजार-आधारित रिटर्न के माध्यम से लोगों को वृद्धावस्था सुरक्षा प्रदान करना है। यह योजना पेंशन फंड नियामक और विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए) द्वारा विनियमित है। पीएफआरडीए द्वारा स्थापित नेशनल पेंशन सिस्टम ट्रस्ट (एनपीएसटी) एनपीएस के तहत सभी संपत्तियों का पंजीकृत मालिक है।

विज्ञापन

अगर आपकी पत्नी गृहिणी है, तो आप उसके बुढ़ापे की योजना इस तरह से बना सकते हैं कि उसे आर्थिक रूप से दूसरों पर निर्भर न रहना पड़े। नेशनल पेंशन सिस्टम आपको लॉन्ग टर्म प्लानिंग और विकल्प देता है, जिसके तहत आप मासिक निवेश की राशि को मैच्योरिटी के अंत में बहुत अच्छी पेंशन पाने के लिए सेट कर सकते हैं।

विज्ञापन

यदि आपकी पत्नी की उम्र 30 साल है….

कुल निवेश अवधि: 30 वर्ष

मासिक देय: 5,000 रुपये

विज्ञापन

अपेक्षित रिटर्न: 10 प्रतिशत

परिपक्व होने पर कुल पेंशन फंड: 1,11,98,471 रुपये

विज्ञापन

वार्षिकी योजना खरीदने पर: 44,79,388 रुपये

विज्ञापन

8 प्रतिशत वार्षिकी ब्याज के साथ: 67,19,083 रु

मासिक पेंशन: 44,793 रुपये

विज्ञापन

भारत का कोई भी नागरिक 18-65 वर्ष के आयु वर्ग में एनपीएस में शामिल हो सकता है। हालांकि, एनपीएस के तहत एक व्यक्ति कई एनपीएस खाते नहीं खोल सकता। एक चीज ये भी है कि एक व्यक्ति का अगर एनपीएस में एक खाता है तो व अटल पेंशन योजना में भी दूसरा खाता रख सकता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ