Gold Price Update: खुशखबरी! करवा चौथ से पहले सोना 5445 और चांदी 22876 रुपये हुआ सस्ता
Edited By Pankaj Mishra

Edited By Pankaj Mishra

Gold Price Update: आज करवा चौथ का पावन पर्व है। इससे एक दिन पहले बुधवार को सोने को सोने की कीमत में मामूली तेजी दर्ज की गई तो चांदी कीमत में गिरावट का दौर जारी रहा। इस कारोबारी हफ्ते के तीसरे दिन बुधवार को सोना 51000 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 58000 रुपये प्रति किलो के स्तर के नीचे बंद हुआ। फिलहाल सोना अपने ऑलटाइम हाई से करीब 5400 और चांदी 22800 रुपये सस्ता मिल रही है।
बुधवार को सोना (Gold Price) 19 रुपये प्रति दस ग्राम की दर से महंगा होकर 50755 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ। जबकि पिछले कारोबारी दिन मंगलवार को सोना (Gold Rate) 384 रुपये प्रति दस ग्राम की दर से सस्ता होकर 50736 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था।
वहीं चांदी (Silver Price) 510 रुपये सस्ता होकर 57104 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई। जबकि पिछले कारोबारी दिन मंगलवार को चांदी (Silver Rate) को चांदी 1335 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता होकर 57614 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी।
अभी पढ़ें – 10 साल से ज्यादा पुराना Aadhaar Card लेकर घूम रहे हैं तो हो जाएं अलर्ट, आ गया है ये नया अपडेट
इस तरह बुधवार को 24 कैरेट वाला सोना 19 महंगा होकर 50755 रुपये, 23 कैरेट वाला सोना 19 रुपया महंगा होकर 50552 रुपये, 22 कैरेट वाला सोना 18 रुपया महंगा होकर 46492 रुपये, 18 कैरेट वाला सोना 14 रुपया महंगा होकर 38066 रुपये और 14 कैरेट वाला सोना 11 रुपये महंगा होकर 29692 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था।
सोना फिलहाल अपने ऑलटाइम हाई से करीब 5445 रुपये प्रति 10 ग्राम रुपये सस्ता बिका रहा है। आपको बता दें कि सोने ने अगस्त 2020 में अपना ऑलटाइम हाई बनाया था। उस वक्त सोना 56200 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था। वहीं चांदी अपने उच्चतम स्तर से करीब 22876 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता मिल रहा था। चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79980 रुपये प्रति किलो है।
अभी पढ़ें – Europe में भारतीय पर्यटकों के लिए जल्द ही उपलब्ध होंगी UPI, RuPay सेवाएं, हुआ ये बड़ा करार
22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड जूलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में एसएमएस (SMS) के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके साथ ही लगातार अपडेट्स की जानकारी के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।
अगर आप अब सोने की शुद्धता जांचना चाहते हैं तो इसके लिए सरकार की ओर से एक एप बनाया गया है। बीआईएस केयर ऐप से ग्राहक सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं। इस ऐप के जरिए आप न सिर्फ सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं, बल्कि इससे जुड़ी कोई शिकायत भी कर सकते हैं।
अभी पढ़ें – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: