Pension Scheme: क्या है 55 रुपये वाली पेंशन योजना? जानें किसे और कैसे मिलेगा हर महीने 3000 रुपये का फायदा

Pension Scheme: क्या आप जानते हैं कि 55 रुपये की पेंशन योजना के जरिए हर महीने सरकार की ओर से 3000 रुपये दिए जानते हैं? अगर नहीं, तो आइए इस सरकारी पेंशन योजना के बारे में विस्तार से जानते हैं।

PM Shram Yogi Mandhan Yojana| atal pension yojana| atal pension yojana scheme| guaranteed pension scheme| PM Shram Yogi Mandhan Yojana benefits

Image Credit- News24

विज्ञापन

Pension Scheme: आज के साथ कल भी है और भविष्य में आर्थिक समस्या न हो इसके लिए निवेश प्लान को अपनाना जरूरी है। जवानी में किया गया निवेश बुढ़ापे में सहारा बन सकता है। आर्थिक जरूरत को पूरा करने के साथ-साथ मजबूती के लिए भी निवेश को एक अच्छा ऑप्शन माना जाता है। सरकार की ओर से तमाम योजनाएं ऐसी चलाई जाती हैं जो लोगों की आर्थिक जरूरत को पूरा करने के लिए होती हैं। कम निवेश से बाद में अच्छा रिटर्न मिल सकता है। ऐसी ही एक योजना 55 रुपये वाली है जिसमें हर महीने 3000 रुपये की पेंशन देने का वादा किया जाता है। आइए सरकारी की पेंशन योजना के बारे में विस्तार से जानते हैं।

क्या है 55 रुपये वाली पेंशन योजना?

भारत सरकार की ओर से बुजुर्गों की जिंदगी को आसान बनाने और आर्थिक मजबूती के लिए 55 रुपये के योगदान वाली स्कीम को शुरू किया गया है। 55 रुपये वाली पेंशन योजना का नाम प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना है। इसके तहत 55 रुपये का अंशदान कर सकते हैं। इसमें उम्र के अनुसार श्रमिक को मासिक अंशदान करना होता है। इसके तहत श्रमिक द्वारा जितने पैसे जमा किए जाते हैं, उतने ही सरकार भी करते हैं।

विज्ञापन

उदाहरण के लिए अगर आप हर महीने 100 रुपये जमा कर रहे हैं तो सरकार की ओर से भी आपके खाते में 100 रुपये जाम किए जाएंगे। इस तरह से प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना के तहत आपके खाते में कुल 200 रुपये जमा होंगे।

किन्हें मिलेगा योजना का लाभ?

प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना की शुरुआत 2019 में की गई थी। खासतौर पर असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले मजदूरों (Unorganized Sector Workers) के लिए इस योजना को शुरू किया गया है। बुढ़ापे में आर्थिक मदद के रूप में हर महीने 3000 रुपये की पेंशन दी जाती है। इस योजना में जितनी कम उम्र में पैसे जमा करेंगे उतना ज्यादा फायदा हो सकता है। इसमें उम्र के हिसाब प्रतिमाह अंशदान करना होता है और सरकार भी अकाउंट में पैसे जमा करती है।

विज्ञापन

PM Shram Yogi Maandhan Yojana Eligibility

  1. असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले मजदूर
  2. मासिक आय 15000 या उससे कम
  3. उम्र 18 से 40 साल

किस उम्र में कितने पैसे करने होंगे जमा?

  • 18 साल की आयु में 55 रुपये प्रति माह जमा करें।
  • 29 साल की आयु में 100 रुपये प्रति माह जमा करें।
  • 40 साल की आयु में 200 रुपये प्रति माह जमा करें।

प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना के तहत 18 से 40 वर्षीय श्रमिक 55 रुपये से 200 रुपये के बीच पैसे जमा कर सकते हैं। 60 साल की उम्र तक पैसे जमा करने होते हैं। 60 वर्षीय उम्र होने के बाद सरकार की ओर से हर महीने 3000 रुपये की पेंशन दी जाती है।

किन्हें नहीं मिलेगा PM-SYM योजना का फायदा?

  1. मासिक आय 15 हजार रुपये से ज्यादा
  2. आयकर दाता
  3. ईपीएफओ (EPFO) मेंबर
  4. एनपीएस (NPS) मेंबर
  5. ईएसआईसी (ESIC) मेंबर

PM-SYM योजना के लिए कैसे करें अप्लाई?

नजदीकी CSC कार्यालय जाकर आवेदन कर सकते हैं। चाहें तो PM-SYM की ऑफिशियल वेबसाइट (maandhan) से भी स्कीम के लिए अप्लाई कर सकते हैं। सेविंग अकाउंट के IFSC की जानकारी देनी होगी। दस्तावेज के रूप में आधार कार्ड (Aadhaar Card) जमा होगा। सेविंग बैंक अकाउंट की पासबुक फोटो कॉपी या अकाउंट नंबर देना होगा। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने पर श्रम योगी पेंशन अकाउंट नंबर दिया जाएगा। साथ ही एक कार्ड भी मिलेगा जो श्रम योगी कार्ड होता है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ